Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मानुष शाह ने जीता दोहरा खिताब

सोनीपत
गुजरात के मानुष शाह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्पोटस 80वीं जूनियर एवं  युवा राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रविवार को युवा और जूनियर लड़कों के खिताब जीत लिए। मानुष शाह ने युवा लड़कों के फाइनल में पश्चिम बंगाल के रोनित भांजा को 18-16, 12-10, 10-12, 11-4, 11-5 से हराया। मानुष ने इससे एक घंटा पहले दिल्ली के पायस जैन को लगातार गेमों में 11-6, 11-7, 11-7, 13-11 से हराकर जूनियर लड़कों का खिताब जीता। महाराष्ट्र की श्रुति अम्रुते ने पीएसपीबी की प्राप्ति सेन को 8-11, 11-9, 11-8, 11-3, 8-11, 11-4 से हराकर युवा लड़कियों का खिताब जीता। जूनियर लड़कियों का खिताब प्राप्ति सेन ने मध्य प्रदेश की अनुषा कुटुम्बले को 13-11, 7-11, 11-4, 11-7, 12-10 से हराकर जीता।