भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियम जा चुकी है. आर अश्विन कि शानदार गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया के टीम पर दवाब बना रखा है. बता दें, पहली पारी में भारतीय टीम 250 रन पर ऑलआउट हो गई थी.
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की जमकर क्लास लगाई विराट और पंत ने

ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टीम पेन बल्लेबाजी करने आएं. पहले ही गेंद से भारतीय कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने उनकी जमकर क्लास लगाई. विकेट के पीछे से इन दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान को दबाब में डालने की पूरी कोशिश की. उन्होंने विकेट के पीछे से टीम पेन को जमकर स्लेज किया. टीम पेन इसके बाद जल्द आउट हो गएं.
यहाँ देखें वीडियो
— Mr Gentleman (@183_264) December 7, 2018
127 रन के स्कोर पर आउट हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टीम पेन
127 रन के कुल स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने अपना छठा विकेट गंवाया. टिम पेन को ईशांत शर्मा ने ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा कर पवेलियन लौटा दिया. दिलचस्प बात यह रही कि 127 रन पर ही भारत का भी छठा विकेट गिरा था. टिम पेन को आउट कर ईशांत शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 50 विकेट पूरे कर लिए.
Quality bowling from Ishant Sharma.
Aussies with plenty of work to do! https://t.co/lTUqyqRMzW #AUSvIND pic.twitter.com/KL6NBlsbLK
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 7, 2018
जसप्रीत बुमराह ने झटका पीटर हैंड्सकॉम्ब का विकेट
57.3 ओवर में जसप्रीत बुमराह ने क्रीज पर जमे पीटर हैंड्सकॉम्ब (34) को ऋषभ पंत के हाथों विकेट के पीछे कैच करा पवेलियन लौटा दिया.39.3 ओवर में अश्विन की गेंद पर उस्मान ख्वाजा (28) के बल्ले का किनारा लगा. अंपायर कुमार धर्मसेना ने उन्हें नॉटआउट करार दिया. जिसके बाद भारत के डीआर लेने पर रीप्ले में साफ हुआ कि गेंद ख्वाजा के बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में समा गई. इसके बाद ख्वाजा को पवेलियन लौटना पड़ा.
India go upstairs and Khawaja is on his way #AUSvIND@SpecsaversAU #SpecsaversCricket pic.twitter.com/3l9wkzfVF1
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 7, 2018
बता दें, पुजारा के शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में शानदार शतक जड़ दिया. जिसके बाद भारतीय टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुँच पाई.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: विराट कोहली और ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टीम पेन से की स्लेजिंग, फिर हुआ कुछ ऐसा अम्पायर को सुनाना पड़ा फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.