Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांच दिग्गज खिलाडी जिन्होंने खेलें सिर्फ एक टेस्ट मैच, चौकाने वाला है पांचवा नाम

किसी भी खिलाड़ी के लिए टेस्ट मैच खेलना किसी सपने से कम नहीं होता है. कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो सालों तक वनडे टीम का हिस्सा होते हैं. लेकिन इन खिलाड़ियों को टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिलता है, लेकिन ये लगातार वनडे मैचों में टीम के लिए अपना बहुमूल्य योगदान देते हैं. आइए ऐसे ही पांच दिग्गज खिलाड़ी के बारे में आपको बताते हैं.

रोबिन सिंह

टीम इंडिया के पूर्व बेहतरीन ऑलराउंडर और जबरदस्त फिल्डर रहे रॉबिन सिंह 11 मार्च 1989 को इंडिया के लिए पहला मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला था, लेकिन उस सीरीज में उन्हें सिर्फ दो मैचों में ही मौका मिला था. जहां वे कोई प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सके थे. फिर उन्हें वापसी करने में सात साल लग गए.

1996 में टाइटन कप में मौका मिला और फिर अगले पांच साल, 2001 तक वे लगातार टीम का हिस्सा रहे. टीम इंडिया के लिए उन्होंने 136 वनडे खेले और 2336 रन बनाए और 69 विकेट लिए. इस दौरान इस खिलाड़ी को मात्र एक टेस्ट खेलने का मौका मिला.

एल्बी मोर्केल

साउथ अफ्रीका का ये पूर्व दिग्गज खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के लिए 58 वनडे मैच का हिस्सा रहे हैं, लेकिन इस खिलाड़ी को एकमात्र टेस्ट खेलने का मौका मिला है.

एक समय साउथ अफ्रीका टीम का सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर रहा यह खिलाड़ी काफी दिनों से टीम से बाहर चल रहा है. आईपीएल में यह खिलाड़ी कई सालो तक चेन्नई टीम का हिस्सा थे.

जेम्स फॉक्नर

ऑस्ट्रेलिया का ये बेहतरीन ऑलराउंडर अपनी टीम को कई वनडे और टी-20 मैचो में जीत दिलाई है. यह खिलाड़ी 2015 विश्व कप विजेता टीम के भी हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन इस खिलाड़ी को एकमात्र टेस्ट खेलने का मौका मिला है. फॉक्नर ने ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए 69 वनडे मैच खेले हैं.

स्टुअर्ट लॉ

वेस्टइंडीज के पूर्व कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी स्टुअर्ट लॉ ने 54 वनडे में टीम का हिस्सा रहे हैं. लेकिन इस खिलाड़ी को भी एकमात्र टेस्ट खेलने का मौका मिला. हालांकि क्रिकेट का मैदान छोड़ने के बाद यह खिलाड़ी क्रिकेट से जुड़ा रहा और क्रिकेट कोचिंग में इन्होने अपना करियर बना लिया.

आंद्रे रसेल

वेस्टइंडीज का ये धुंआधार बल्लेबाज विश्व के हर कोने में जाकर टी-20 लीग खेलता है. वेस्टइंडीज के 2 टी-20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहा यह खिलाड़ी भी वेस्टइंडीज के लिए एकमात्र टेस्ट ही खेल पाया है. हालांकि इस खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के लिए 52 वनडे मैच खेले हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post पांच दिग्गज खिलाडी जिन्होंने खेलें सिर्फ एक टेस्ट मैच, चौकाने वाला है पांचवा नाम appeared first on SportzWiki Hindi.