इंटरनेट डेस्क। आस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरे दिन का मैच खत्म होने पर 7 विकेट 191 रन बना लिए थे। आपको बता दें कि आस्ट्रेलिया की टीम अभी भी भारत के स्कोर से 59 रन पीछे है। भारतीय टीम ने चार टेस्ट मैचों के पहले मैच की पहली बार में 250 रन बनाए थे।
भारत की ओर से शीर्ष क्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने शानदार शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। पुजारा ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 123 रन बनाएं और टीम इंडिया की डूबती नाव का मझदार तक पहुंचाने में सफल रहे। इसी के साथ चेतेश्चर पुजारा ने शतक लगाकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज की बराबरी कर ली। पुजारा के नाम एक खास रिकॉर्ड और दर्ज हो गया है। पुजारा एशिया के बाहर टेस्ट के पहले दिन शतक बनाने वाले छठे भारतीय हैं।
चेतेश्वर पुजारा ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। पुजारा अब सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की बराबरी पर पहुंच गए हैं। चेतेश्वर और सौरभ गांगुली के नाम अब 16-16 शतक हैं। पुजारा ने इसके लिए 65 टेस्ट की 108 पारियां ली। गांगुली ने 113 टेस्ट की 188 पारियों में 16 शतक जमाए थे। पुजारा ने अपने टेस्ट करियर में तीन दोहरे शतक लगाए है।