ऑस्ट्रेलिया के अभियान को भारतीय टीम ने आज से शुरू कर दिया है। जिसमें आज से एडिलेड के मैदान में चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ है। इस टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर 11 सीरीज खेल ली हैं।
ये हो सकती है अब तक के ऑस्ट्रेलिया में खेली ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन
तो आज हम ऑस्ट्रेलिया में खेली गई टेस्ट सीरीज के इतिहास की तरफ रूख करते हैं और ये जानने की कोशिश करते हैं कि वहां भारतीय टीम का कैसा प्रदर्शन रहा।

वैसे भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो टेस्ट सीरीज खेली हैं उसमें ज्यादा कामयाबी तो नहीं मिली है लेकिन हम बात करते हैं अब तक की ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई सर्वश्रेष्ठ ऑल टाइम इलेवन की….
सुनील गावस्कर
भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक रहे सुनील गावस्कर का नाम कौन भूल सकता है। सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के तीन दौरे किए हैं। इस दौरान सुनील गावस्कर ने 11 मैचों में 51.11 की शानदार औसत के साथ 920 रन बनाए जिसमें उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक जड़े।

वीरेन्द्र सहवाग
भारतीय क्रिकेट टीम में जब भी सबसे खतरनाक टेस्ट बल्लेबाज की बात होगी तो वीरेन्द्र सहवाग का नाम भूले से नहीं भुलाया जा सकता है। वीरेन्द्र सहवाग ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड रखा।

वीरू ने ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए 3 दौरे तो वहीं एक दौरा विश्व इलेवन के लिए किया था। इस दौरान सहवाग ने 11 मैच खेले जिसमें 46.86 की औसत से 1031 रन बनाए। सहवाग ने इसमें 2 शतक और 5 अर्धशतक भी जड़े हैं।
वीवीएस लक्ष्मण
ऑस्ट्रेलिया के लिए अगर कोई बल्लेबाजी सबसे खौफजदा रहा तो वो हैं वीवीएस लक्ष्मण… ऑस्ट्रेलिया के सामने आते ही वीवीएस लक्ष्मण का बल्ला खूब बोलता था। लक्ष्मण ने अपने जीवन में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को ही परेशान किया है।

भारत ही नहीं वीवीएस का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी सरजमीं पर भी खूब बोला। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 4 दौरो में खेले 15 टेस्ट मैचों में 44.14 की औसत से 1236 रन बनाए। इसमें वीवीएस ने 4 शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए।
सचिन तेंदुलकर
ऐसी कोई विरोधी टीम नहीं रही जो भारत के मास्टर-ब्लास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से बच सकी हो। सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी खूब रन बनाए।

सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा अपने टेस्ट करियर में 5 बार किया है। जिसमें उन्होंने 20 टेस्ट मैच खेले और 53.20 की औसत से 1809 रन बनाए। जिसमें 6 शतक और 7 अर्धशतक शामिल रहे।
विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने तो इन दिनों विश्व के हर कोने में रन ही रन कर रहे हैं। विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में ऑस्ट्रेलिया को भी नहीं छोड़ा है।

ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर विराट कोहली का ये तीसरा दौरा है। जिसमें उन्होंने 8 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 59.3 की औसत से 5 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 992 रन बनाए।
रवि शास्त्री
भारतीय टीम के मौजूदा मुख्य कोच और पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी रवि शास्त्री का करियर भी भारतीय टीम के लिए काफी शानदार रहा है।
रवि शास्त्री ने अपने करियर के दौरान 6 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने इसमें 391 रन बनाए तो वहीं गेंदबाजी में 19 विकेट हासिल किए।
दत्तू भाड़कर
भारतीय क्रिकेट इतिहास में पूर्व ऑलराउंडर दत्तू भाड़कर ने डॉन ब्रैडमैन के समय में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। उस दौरे पर उन्होंने अपनी ऑलराउंडर काबिलियत से प्रभावित किया था।
दत्तू भाड़कर ने उस दौरे पर 4 टेस्ट मैच खेले जिसमें 52.33 की औसत से 314 रन बनाए तो वहीं गेंदबाजी में हाथ दिखाते हुए 8 विकेट हासिल किए।
कपिल देव
भारतीय क्रिकेट टीम के महान ऑलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव के योगदान को भारतवासी कभी नहीं भूल सकता है। कपिल देव ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को विश्व कप का खिताब तो दिलाया ही है।

साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी प्रभावित किया है। कपिल देव ने अपने जीवन में 3 बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। इसमें उन्होंने 11 मैचों में बल्ले से 355 रन बनाए तो गेंदबाजी में उन्होंने 51 विकेट हासिल किए।
सैयद किरमानी
भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी एक समय टीम के सबसे प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं। सैयद किरमानी ने 11 मैचों में 471 रन बनाए तो वहीं विकेट के पीछे 27 शिकार किए।
करसन घावरी
भारतीय क्रिकेट टीम में 70 और 80 के दशक के दौरान मध्यम गति के तेज गेंदबाज करसन घावसी प्रमुख गेंदबाज हुआ करते थे। इन्होंने ऑस्ट्रेलिया का दो बार दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने खेले 6 मैचों में बल्ले से 151 रन बनाए तो गेंदबाजी से 30.52 की औसत के साथ 21 विकेट हासिल किए।
बिशन सिंह बेदी
भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे सफलतम स्पिनर गेंदबाजों में पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का नाम भी शुमार है। बिशन सिंह बेदी ने भारतीय टीम के लिए बढ़िया काम किया।

बेदी ने ऑस्ट्रेलिया का दो बार दौरा किया। इसमें उन्होंने 7 टेस्ट मैच खेले जिसमें 27.51 की बढ़िया औसत के साथ 35 विकेट अपने नाम किए।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post ऑस्ट्रेलिया में अब तक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम एकादश टीम, जाने कौन है कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.