Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईएसएल: बेंगलुरू की एक और जीत, एटीके को हराया

बेंगलरू
हीरो इंडियन  सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में बेंगलुरू एफसी का अजेय रथ रूकने का नाम नहीं ले रहा है और बीते सीजन की उपविजेता टीम ने गुरुवार रात अपने घर श्री कांतिरावा स्टेडियम में खेले गए मैच में दो बार की विजेता एटीके को 1-0 से मात दे दी। मैच का एकमात्र गोल एरिक पार्टालू ने 37वें मिनट में किया। एटीके ने  काफी करीबी मौके बनाए लेकिन कभी किस्मत तो कभी मेजबान टीम के डिफेंस ने उसे रोक लिया। वहीं बेंगलुरू भी अपने स्कोर में इजाफा करने से कई बार चूकी। यह बेंगलुरू की 11 मैचों में आठवीं जीत है। उसके हिस्से तीन ड्रॉ भी हैं जिनकी मदद से वह 27 अंक लेकर 10 टीमों की अंकतालिका में बेहद मजबूती से पहले स्थान पर बैठी है। इस जीत से बेंगलरू का प्लेआॅफ में जाना लगभग पक्का सा हो गया है। वहीं एटीके का यह 12वां मैच था जिसमें से चार मैच में उसे जीत तो चार में हार के साथ चार में ही ड्रॉ हासिल हुआ है। वह 16 अंकों के साथ छठे स्थान पर ही कायम है।