भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने भारतीय टीम को सीरीज जीत का प्रबल दावेदार बताया है. उन्होंने कहा है, कि ऑस्ट्रेलिया की टीम अब पहली जैसी नहीं रही है, इसलिए भारतीय टीम के पास सीरीज जीतने का अवसर है.
पहले के मुकाबले अब ऑस्ट्रेलिया में अच्छी बल्लेबाजी पिचें

स्पोर्ट्स स्टार से बात करते हुए सचिन तेंदुलकर ने अपने एक बयान में कहा, “ऑस्ट्रेलिया की पिचों में गति और उछाल होता है. जब मैंने 1990 के दशक में वहां खेला था, तो पर्थ बड़े स्कोर का गेम नहीं होता था. वहां कभी-कभी दोनों पारीयों में मिलाकर 500 रन बनाने भी मुश्किल हो जाते थे.
लेकिन यदि आप इस दशक में देखते हैं, तो पर्थ बल्लेबाजों के लिए अच्छा मैदान रहा है. वहां बल्लेबाजों ने शतक भी लगाये हैं. आखिरी बार जब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने वहां खेला था, तो सिर्फ तीन पारियों में करीब 1300 रन बन गए थे.”
भारत के पास जीत का सुनहर मौका

स्पोर्ट्स स्टार से बात करते हुए सचिन तेंदुलकर ने आगे अपने बयान में कहा, “मुझे लगता है, कि हमारे पास एक बड़ा अवसर है. ऑस्ट्रेलियाई टीम अब ऐसी नहीं दिखती है, जो वह पहले होती थी. स्मिथ और वार्नर भी फिलहाल उनके पास नहीं है, इसलिए मुझे लगता है, कि यह भारतीय टीम के पास सीरीज जीतने का सबसे सुनहरा अवसर है.”
स्मिथ-वार्नर को देखना चाहता था इस सीरीज में

सचिन तेंदुलकर ने आगे अपने बयान में कहा, “खैर, मैं निश्चित रूप से अच्छा क्रिकेट देखना चाहता हूं. दोनों टीमों में कई विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं.
मैं इस बारे में बात करना नहीं चाहता हूं, कि डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ के प्रतिबंध को कम करना चाहिए या नहीं, लेकिन सच कहू, तो मैं उन दोनों को इस सीरीज में देखना चाहता था. वे दोनों विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं.”
बता दे, कि ऑस्ट्रेलिया की धरती में सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाये हुए है. उन्होंने भारतीय टीम के लिए कुल 1809 रन ऑस्ट्रेलिया की धरती में बनाये हुए है. कप्तान कोहली अबतक ऑस्ट्रेलिया की धरती में 992 रन बना चुके है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post सचिन तेंदुलकर ने इस टीम को बताया, भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.