Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक पांड्या ने टीम से जुड़ते ही शेयर की टीम के साथ क्रिकेट इतिहास की अब तक की बेस्ट सेल्फी, देखें तस्वीर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच से पहले टीम से जुड़े भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पूरे भारतीय टीम की अब तक की सबसे बेहतरीन सेल्फी ली है. बता दें, हार्दिक पांड्या चोट से उबरकर टीम में वापसी कर चुके हैं. पांड्या को एशिया कप के दौरान चोट आई थी. जिसके बाद वो टीम से बाहर चल रहे थे.

हार्दिक का टीम से जुड़ना टीम की काफी मुश्किलों को कम कर सकता है

भारत को एक ऑलराउंडर की कमी काफी खल रही थी, ऐसे में हार्दिक का टीम से जुड़ना टीम की काफी मुश्किलों को कम कर सकता है. बता दें,पांड्या ने ट्रेनिंग सेशन के बाद एक सेल्फी शेयर की और इसे भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास की बेस्ट सेल्फी करार दिया. बता दें, भारतीय  टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के लिए 19 खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ा है.

आप भी  देखिए वो सेल्फी 

इस फोटो में आखिरी दो टेस्ट में शामिल लगभग हर खिलाड़ी मौजूद है. इसमें मयंक अग्रवाल भी हैं और पार्थिव पटेल भी. प्रैक्टिस सेशन के बाद की इस फोटो में आर अश्विन भी नजर आ रहे हैं. अश्विन चोटिल होने के चलते दूसरे टेस्ट में नहीं खेल सके थे. पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को 146 रनों से हार का सामना करना पड़ा था और टीम को आर. अश्विन की कमी काफी खली थी. अभी भी तीसरे टेस्ट में उनका खेलने पर संदेह लग रहा है.

रोहित शर्मा भी दिख रहे हैं सेल्फी में, क्या खेल सकते हैं तीसरा टेस्ट?

हालाँकि इस सीरीज में अब तक राहुल और विजय कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, ऐसे में तीसरे टेस्ट में रोहित के आखिरी-11 में चुने जाने की उम्मीद है. पर्थ में हुए दूसरे टेस्ट में रोहित की जगह हनुमा विहारी को शामिल किया गया था. उन्होंने दूसरे टेस्ट में कुल 48 रन बनाए थे.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post हार्दिक पांड्या ने टीम से जुड़ते ही शेयर की टीम के साथ क्रिकेट इतिहास की अब तक की बेस्ट सेल्फी, देखें तस्वीर appeared first on SportzWiki Hindi.