स्पोर्ट्स डेस्क।इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। लेकिन इस सीरीज का पहला मैच भारत ने 31 रन से जीत लिया है और इस जीत के बाद भारत ने 10 साल बाद जीत हासिल करके भारतीय फैंस को खुशी मनाने का मौका दे दिया है। भारत की इस जीत के असली हिरो भारतीय टीम की नई दिवार यान पुजारा रहे हैं। पुजारा पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी करके अपनी टीम के अच्छा स्कोर खड़ा करने में टीम का सहयोग किया है। लेकिन इस सीरीज के पहले मैच में ही भारतीय बल्लेबाजों ने अपने नाम कई ऐसे रिकॉर्ड बना दिए है जो क्रिकेट इतिहास में विश्व रिकॉर्ड में शामिल हो गए है।
IND vs AUS 1st Test: एडिलेड मैदान पर भारत ने 15 साल में दर्ज की पहली जीत, कंगारू को 31 रन से दी मात
भारतीय कप्तान कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज बैडमेन का लगभग 80 साल पुराना रिकॉर्ड तौड़ दिया है। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सबसे कम टेस्ट खेलकर सबसे तेज गती से एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। लेकिन कोहली के साथ भारतीय टीम के नए विकेटकीपर ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे खड़े होकर सबसे ज्यादा कैच लेने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने कारनामा करके दिखाया है। ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया में अपने बल्ले से तो ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है।
जीत के बाद कप्तान कोहली ने दिया बयान, टीम के लिए कही ये बात
पंत ने पहले टेस्ट की दो पारियों में 11 कैच लपकर धोनी जैसी खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंत ने पहली पारी में 6 कैच और दूसरी पारी में 5 कैच लेकर जैक रसेल और एबी डिविलियर्स के 11 कैच के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पंत को धोनी के बाद सबसे अच्छा विकेटकीपर माना जा रहा है और पंत ने विकेट के पीछे अच्छा प्रदर्शन करके इस बात को सही साबित करके दिखा दिया है। अगर पंत इस मैच में एक कैच ओर लपक लेते तो वह इस रिकॉर्ड को तोड़कर नया विश्व रिकॉर्ड बना देते। पहली जीत के साथ भारत इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
Herald