Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल में खिलाड़ियों की इस एक छोटी सी गलती की वजह से फ्रेंचाइजी काट लेती है पैसे

आईपीएल की नीलामी खत्म हो गई है. इस अबर जहाँ कई बड़े खिलाड़ियों को किसी भी टीम ने खुद से नही जोड़ा है. वही दूसरी तरफ इस बार आईपीएल में कुछ अनजान खिलाड़ियों को करोड़पति बना दिया गया है. आप के मन में भी हमेशा यही सवाल आता होगा कि खिलाड़ियों को बिना मैच खेले भी इतने पैसे कैसे मिल जाते है. तो आइये आज हम आप को आईपीएल में पैसे को लेकर एक बड़े राज के बारे में बताने जा रहे है. जिस सुन कर आप भी हैरान रह जायेंगे.

इस वजह से कट सकता है खिलाड़ियों का पैसा 

आप को जानकार हैरानी होगी कि प्लेयर्स की एक गलती की वजह से उनसे ये पैसे छीन सकते है. आईपीएल में खिलाड़ियों को लेकर रूल्स है. जिसे पूरा करने के बाद खिलाड़ियों को उनका पैसा मिलता है. तो आइये जानते है कि खिलाड़ियों को कौन सी शर्त पूरा करने के बाद ही आईपीएल में पैसा मिलता है.

अगर कोई खिलाड़ी आईपीएल के पुरे सत्र में उपलब्ध रहता है, तो उसे पूरा पैसा मिलता है. इस दौरान ये जरूरी है कि वो खिलाड़ी आईपीएल में कोई मैच भी खेले. इसके अलावा अगर कोई खिलाड़ी 80% मैच के दौरान भी उपलब्ध है, तो भी उसे पूरी रकम दी जाती है.

अगर कोई खिलाड़ी खुद को 80% मैचों में फिट नही रख पाता है, तो उसके पैसे कट जाते है. अगर कोई खिलाड़ी चोट की वजह से भी आईपीएल से बाहर हो जाता है, तो भी उसके पैसे कट जाते है. इसी वजह से आईपीएल के दौरान खिलाड़ी फिटनेस पर ध्यान देते है ताकि वो खुद को फिट रख सके.

अन्य तरह से भी कमाते हैं पैसे 

आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों को करीब 100 डॉलर प्रति दिन मिलते है. इसके अलावा आईपीएल खिलाड़ियों का होटल में रहना, खाना और ट्रैवलिंग मुफ्त में मिलता है. इसके अलावा खिलाड़ियों को प्राइज मनी में भी हिस्सा मिलता है. जैसे अगर किसी टीम को  चैम्पियन बनने के बाद प्राइज मनी के रूप में 15 करोड़ मिलते हैं,  तो 7.5 करोड़ रु. फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के बीच बांट देती है. आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों के पास विज्ञापन के ऑफर भी आते हैं, इससे भी खिलाड़ियों को पैसा मिलता है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post आईपीएल में खिलाड़ियों की इस एक छोटी सी गलती की वजह से फ्रेंचाइजी काट लेती है पैसे appeared first on SportzWiki Hindi.