टीम के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत इस समय अपनी बल्लेबाज़ी की वजह से चर्चा में है. एक तरफ जहाँ टेस्ट क्रिकेट में भी लोग उनकी आक्रमक बल्लेबाज़ी की वजह से उनकी तुलना महान खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट से कर रहें है. वहीं अब एक और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पंत का फैन्स हो गया है.
ऑस्ट्रेलिया के स्टार आलराउंडर मैक्सवेल का मानना है कि वो भी पंत की बल्लेबाज़ी को पसंद करते है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि पन्त के पास प्रतिभा है और वो आने वाले समय के बड़े खिलाड़ी है.
मैं उनकी बल्लेबाज़ी देखने के लिए टीवी ओपन करता हूँ

पंत को लेकर बात करते हुए मैक्सवेल ने कहा कि
“जब भी वो बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं, तो मैं टीवी सेट के सामने चिपक कर बैठ जाता हूं. उनकी बल्लेबाज़ी देखने में मजा आता है.”
आप को बता दें कि पंत ने इंग्लैंड दौरे पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने अपना पहला रन छक्के के साथ बनाया था. इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने शतकीय पारी भी खेली थी.
पंत है खास

पंत को लेकर आगे बोलते हुए उन्होने कहा कि
“पंत कई अच्छी पारियां आईपीएल के दौरान टीम के लिए खेल चुके है. वो असाधारण खिलाड़ी है. उन्होंने मजेदार शतक भी लगाया था. वो सीधे बल्ले से बॉल के लिए रास्ता बना ही लेते हैं. वो अपने शरीर को अलग-अलग पोजीशन में मोड़ कर शॉट लगा लेते हैं.मेरी नजर में वो एक जिमनास्ट है.”
आप को बता दें कि मैक्सवेल और पन्त आईपीएल में एक ही टीम से खेल चुके हैं. इस वजह से वो उनके खेल से काफी ज्यादा वाकिफ है.
आईपीएल में हम अच्छे दोस्त बन गए थे

पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्लेजिंग से भी सबका ध्यान खींचा है. इस दौरान उनको लेकर बात करते हुए मैक्सवेल ने कहा कि
“पंत साफ सुथरे तरीके से ही बल्लेबाज को तंग करते हैं. मैंने पूरा आईपीएल सीजन उसके साथ बिताया है. चेंजिंग रूम में भी हम पंत को ऐसे ही सुनते रहते थे. वो नॉन स्टॉप ऐसे ही बोलते रहते हैं. हम आईपीएल के दौरान काफी अच्छे दोस्त बन गए थे.”
The post ऋषभ पंत की बल्लेबाजी का दिवाना है ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कहा सिर्फ उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए ऑन करता हूँ टीवी appeared first on SportzWiki Hindi.