Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कप्तान विराट कोहली ने विकेट लेने के बाद अब खुद की तारीफ में डाला ये पोस्ट, देख आप भी नहीं रोक पायेंगे हंसी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन और भारत के बीच 28 नवम्बर से 1 दिसम्बर के बीच चार दिवसीय अभ्यास मैच खेला गया था। इस मैच के पहले दिन बारिश की वजह से खेल नहीं हो पाया वहीं अगले तीन दिन भारत के बल्लेबाजों ने तो अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन गेंदबाज विकेट के लिए जूझते रहे। इसी वजह से विराट कोहली और हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ियों को गेंदबाजी करनी पड़ी।

विराट कोहली को मिला विकेट

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पहले अच्छी गेंदबाजी करते थे। 2016 वर्ल्ड टी-20 में भी उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन उसके बाद उन्होंने लगभग गेंदबाजी करनी बंद कर दी। अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ उन्होंने गेंदबाजी की।

विराट ने 7 ओवर की गेंदबाजी की और इसमें शतक बनाने वाले हैरी नील्सन को पवेलियन भेजा। इस विकेट लेने के बाद वह खुद आश्चर्य में थे। उन्हें खुद विश्वास नहीं हो रहा था कि उन्हें विकेट मिल गया है।

सोशल मीडिया पर खुद की तारीफ की

विराट कोहली ने हैरी नील्सन का विकेट लेने के बाद सोशल मीडिया पर खुद की तारीफ की। ऐसा काफी कम देखा जाता है कि कोई खिलाड़ी खुद की तारीफ कर रहा हो। उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा पोस्ट किये गये वीडियो को शेयर करते हुए लिखा

“क्या कुछ ऐसा है जो कप्तान नहीं कर सकता?”

सीरीज में बल्लेबाजी कोहली की ज्यादा जरूरत

भारतीय टीम को 6 दिसम्बर से एडिलेड में शुरू हो रहे टेस्ट मैच में गेंदबाज विराट कोहली से ज्यादा बल्लेबाज विराट कोहली की जरूरत है। भारतीय टीम की जीत और हार में उनकी निर्णायक भूमिका हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया में हुई पिछली सीरीज में उनका बल्ला जमकर बोला था। एडिलेड में हुए टेस्ट मैच की दोनों पारियों में उनके बल्ले से शतक निकले थे।

इस बार भी सभी को विराट कोहली काफी उम्मीदें हैं। अभ्यास मैच में उन्होंने 64 रनों की शानदार पारी खेली थी। इंग्लैंड में हुई टेस्ट सीरीज में उन्होंने काफी रन बनाये थे। इस सीरीज में भी उनसे ऐसी ही बल्लेबाजी की उम्मीद होगी।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post कप्तान विराट कोहली ने विकेट लेने के बाद अब खुद की तारीफ में डाला ये पोस्ट, देख आप भी नहीं रोक पायेंगे हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.