Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: क्रिकेट की दुनिया में हुआ नया प्रयोग, बिग बैश लीग में सिक्के से नही बल्ला उछालकर हुआ टॉस

आईपीएल के तर्ज पर ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग होती है. आज से बिग बैश लीग का आठवां सीजन शुरू हो गया है. इस लीग में एक ऐसा बदलाव हुआ है जिसे जान आपको आश्चर्य होगा. बता दें, इस लीग का पहला मैच एडिलेड स्ट्राइकर और ब्रिसबेन हीट के बीच हुआ. पहले मैच में एडिलेड स्ट्राइकर ने पांच विकेट से  ब्रिसबेन हीट को हरा दिया.

क्रिकेट के खेल में आया ये तरीका जिसे देख आप रह जाएंगे हैरान 

गौरतलब है कि, अब तक क्रिकेट में सिक्का उछालकर टॉस होता ही देखते आए हैं,लेकिन ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में इस बार नए तरीके का प्रयोग किया जा रहा है.

जी हां, यहां पर सिक्का उछालकर नहीं बल्कि बैट उछालकर टॉस किया जा रहा है. टॉस के पारंपरिक तरीके से इतर ये तरीका अपनाया गया है. द गाबा में खेले गए बिग बैश लीग सीज़न 8 के पहले मैच में टॉस का फैसला कुछ इसी तरह किया गया.

मैथ्यू हेडन ने पहली बार बल्ले को उछाला और इतिहास में दर्ज किया अपना नाम 

बता दें, मैथ्यू हेडन ने बल्ले को उछाला और कॉलिन इंग्रम बैट फ्लिप टॉस जीतने वाले पहले कप्तान बन गए. पहला मैच ब्रिस्बेन हीट और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया.

आपको बता दें कि बिग बैश लीग सबसे पहले 2011-12 में खेली गई थी. इस बार इसका 8वां सीज़न था. बिग बैश लीग की ट्रॉफी सबसे ज्यादा पर्थ स्कॉर्चर्स ने जीती है. पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम ने 3 बार इस लीग में जीत हासिल की है.

यहाँ देखें विडियो

ये लीग 19 दिसंबर से शुरू होकर 17 फरवरी तक चलेगी

ये लीग 19 दिसंबर से शुरू होकर 17 फरवरी तक चलेगी. इस बार इस लीग में सबसे ज्यादा मैच खेले जाएंगे. 8 टीमों के बीच कुल 59 मैच खेले जाएंगे.बिग बैश लीग दुनिया की सबसे बेहतरीन टी20 लीग में शुमार है. और ऑस्ट्रेलिया की ये सबसे बड़ी लीग है जिसे देखने के लिए भारी तादाद में दर्शक पहुंचते हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वीडियो: क्रिकेट की दुनिया में हुआ नया प्रयोग, बिग बैश लीग में सिक्के से नही बल्ला उछालकर हुआ टॉस appeared first on SportzWiki Hindi.