भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है. पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज करी है. दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज करी. इन दोनों टेस्ट में भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलियाई टीम में काफी विवाद देखने को भी मिला. भारतीय कप्तान और ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान टीम पेन के बीच विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गई थी.
विराट कोहली के पक्ष में खुलकर सामने आते हुए शोएब अख्तर ने ट्वीट किया
@imVkohli is one of the modern greats of the game. Aggression has been a part & parcel of competitive cricket, specially when you are playing Down Under as long as it stays in limit. Please cut him some slack.
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) December 20, 2018
‘विराट कोहली आधुनिक क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में से एक हैं. आक्रामकता इस समय प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का खास हिस्सा है. जब तक यह सीमा के अंदर है, इसे लेकर किसी को कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए. उनके इस व्यवहार को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाना चाहिए.’
मैदान पर टिम पेन से उलझने के बाद विराट कोहली आलोचकों के निशाने पर थे

गौरतलब है कि मैदान पर टिम पेन से उलझने के बाद विराट कोहली आलोचकों के निशाने पर थे. बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में विराट को दुनिया का सबसे खराब व्यवहार करने वाला खिलाड़ी बताया था. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने भी पर्थ टेस्ट के दौरान उनके व्यवहार की आलोचना की थी.
भारतीय टीम की दूसरे टेस्ट में हार के बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है

बता दें, भारतीय टीम की दूसरे टेस्ट में हार के बाद उनकी और भी आलोचना हो रही है. टीम में सलामी बल्लेबाज लगातार असफल हो रहे हैं.लेकिन उनको मौके मिल रहे हैं. वहीं पर्थ टेस्ट में नाथन लियोन ने मैन ऑफ़ द मैच जीता जबकि भारतीय टीम ने एक भी स्पिन गेंदबाज को अपनी टीम में नहीं लिया था. भारतीय टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी थी. जिसके बाद कप्तान और कोच की जमकर आलोचानन हो रही है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ‘विराट कोहली’ के पर्थ टेस्ट में टिम पेन से उलझने पर विराट को मिला शोयब अख्तर का साथ, अख्तर ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.