स्पोर्ट्स डेस्क।कल से भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का पहला मैच कल से शुरू होने जा रहा है। इस सीरीज को लेकर दोनों टीमें बहुत ज्यादा उत्साहित है और इस सीरीज को जीतने का दावा कर रही है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय कप्तान कोहली ने कहा की हम आॅस्ट्रेलियों को कभी भी हल्के में नहीं लेंगे। लेकिन इस बार हम सीरीज को जीतने में जरूर सफल होंगे और इस सीरीज का हमने बेसब्री से इंतजार किया है।
गौतम गंभीर ने क्रिकेट को कहा अलविदा, 2011 वर्ल्ड कप में निभाई थी अहम भूमिका
कोहली ने अपने गेंदबाजों को संदेश दिया है कि टीम में ऑलराउंडर की कमी के कारण उन्हें अपनी गेंदबाजी पर ज्यादा ध्यान देना होगा। गेंदबाजों को विकेट लेने के साथ हर अच्छे स्पैल करने पर ज्यादा ध्यान देना होगा। इस समय आॅस्ट्रेलिया के दो स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर टीम में नहीं और भारत को इस मौके का फायदा जरूर उठाना चाहिए। भारतीय गेंदबाज इस समस विदेशी दौरों पर शानदार प्रदर्शन करके दिखा रहे हैं और उसी प्रदर्शन को जारी रखना होगा।
पूर्व भारतीय कप्तान ने धोनी और धवन पर लगाया ये बड़ा आरोप
कोहली ने बताया की हार्दिक पंड्या के टीम में नहीं होने के कारण तेज गेंदबाजों पर थोड़ा दबाव ज्यादा होगा ,लेकिन सभी गेंदबाजों के पास अच्छा अनुभव है। सभी गेंदबाजों को इस चुनौती को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि इस बार हमे जीतना होगा। इस सीरीज की जीत में सबसे ज्यादा योगदान गेंदबाजों को होगा तो सभी गेंदबाजों को जिम्मेदारी के साथ यह कार्य करना होगा। कोहली ने संदेश दे दिया की इस बार वह सीरीज को जीत कर ही दम लेंगे।
Herald