Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कूच बिहार ट्रॉफी में चला अमोद व आकाश की बल्लेबाजी का जलवा, सिक्किम को करारी शिकस्त

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में चल रहे कूच बिहार टूर्नामेंट के पहले दिन आकाश और अमोद की बल्लेबाजी के कारण बिहार की टीम मजबूत हालत में पहुंच पाई. जबकि सिक्किम को बिहार के गेंदबाजो ने टिक कर खेलने का मौका नहीं दिया. सिक्किम पहली पारी में 51 के स्कोर पर सात विकेट गवां चूका है. कल मैच का दूसरा दिन है.

टॉस जीतकर सिक्किम ने बिहार को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया. जो सही साबित हुआ, बिहार के छह विकेट 78 रन पर गिर चुके थे. आकाश के 78 रन और अमोद के 75 रन ने बिहार की टीम पर आए संकट को टाल  दिया. बिहार की पूरी पारी 219 रन बनाकर आल आउट हो गयी.

बिहार की ओर से पीयूष, सूरज,  संदीप शून्य पर आउट हो गए तो हर्ष राज पुरु 20 , हर्ष राज 3, मुन्ना 14, अपुर्व 19, और शिवम 5 रन ही बना सके, जबकि मलय राज शून्य पर नॉट आउट रहे. सिक्किम की ओर से ओम सैनी ने 4 तथा आदर्श, रोबिन और दीपक ने दो – दो विकेट लिए.

सिक्किम की बल्लेबाजी तास के पत्ते के तरह विखर गयी. ओम सैनी 7, अविनाश 4, अन्वेष 6, राहुल 7 के स्कोर पर आउट हो गए, जबकि योगेश, भीम और रोबिन शून्य पर ही आउट हो गए. खेल समाप्त होने तक सौरभ 19 और दीपक 2 पर नाबाद थे. बिहार की ओर से अमोद ने एक तथा शिवम, अपूर्व और मलय ने दो- दो विकेट लिए. कल मैच एक दूसरा दिन है. इस बात की जानकारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने दी.

The post कूच बिहार ट्रॉफी में चला अमोद व आकाश की बल्लेबाजी का जलवा, सिक्किम को करारी शिकस्त appeared first on Live Cities.