लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के 94वीं जयंती के पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी, क्रीड़ा प्रकोष्ठ, पटना महानगर द्वारा आयोजित प्रथम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी दो दिवसीय पुरुष एवं महिला थ्रो बॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय मिलर हाई स्कूल के मैदान पर किया गया.
बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मंगल पाण्डेय, दीघा विधायक संजीव चौरसिया तथा भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार बिहार के संयोजक कुंदन कुमार एवं अभय गिरी ने सर्वप्रथम अटल जी की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं गुब्बारा उड़ाकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया. खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंगल पाण्डेय ने कहा कि अनुसाशन का पहला पाठशाला खेल का मैदान होता है .

जहाँ सिर्फ खेल कि भावना रहती है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जीवनी पर भी प्रकाश डाला एवं उनके द्वारा देश हित में किए गये कार्यों कि भूरी भूरी प्रसंशा की. आज प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गये महिला वर्ग के पूल “ए” के मैचों में ब्लू पैंथर ने दयानन्द कन्या विधालय को हराया. जबकि पटना एलायंस ने महंथ हनुमान शरण विधलय मैनपुरा एवं मगध महिला कॉलेज को हराकर पूल “बी” का चैम्पियन बना. वहीँ आज प्रतियोगिता के प्रदर्शनी मैच में मगध महिला कॉलेज एवं संत जेवियर कॉलेज के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा. जबकि पुरुष वर्ग का फ़ाइनल मुकाबला महंथ शरण उच्च माध्यमिक विधालय मैनपुरा एवं डेस्टिनी इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला जायेगा.

पुरुष वर्ग – महंथ हनुमान शरण विधलय ने रोबिन हुड आर्मी को 25-21, 25-23 से हराया. डेस्टिनी इंटरनेशनल स्कूल ने मिलर होम ग्राउंड को 25-18, 25-21 से हराया. वहीं महिला वर्ग – ब्लू पैंथर ने दयानन्द कन्या विधालय को 25-20, 25-21 से पटना एलायंस ने महंथ हनुमान शरण विधालय को 25-13, 25-18 से हराया.

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए क्रीड़ा प्रकोष्ठ, पटना महानगर के संयोजक समीर प्रताप सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता का शेष मैच कल 11:00 बजे से खेला जायेगा. प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण समारोह अपराहन 03:00 बजे से किया जायेगा. उक्त अवसर पर भाजपा के वरीय नेता गण उपस्थित रहेंगे.
उपरोक्त अवसर पर भाजपा पटना महानगर के अध्यक्ष सीताराम पाण्डेय, भाजपा क्रीड़ा मंच के प्रदेश सह-संयोजक एवं पटना महानगर के क्षेत्रीय प्रभारी सतीश राजू, जिला प्रभारी राणा प्रताप सिंह, दिलीप कुमार, मिडिया प्रभारी वेणु गोपाल सिन्हा, राजीव रंजन, सुमित शर्मा, अविनाश गुप्ता, शशि रंजन, समीर प्रताप सिन्हा, संजय पिंटू, संतोष कुमार, एयाज़ अहमद, अंकुर अभिषेक, बिहार थ्रो बॉल संघ के सचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव जयंत कुमार एवं ज्योति कुमार, मनीषा कुमारी एवं बॉल बेडमिन्टन के सचिव गौरी शंकर प्रसाद, मो. अरमान सहित अनेकों लोग उपस्थित थे.
The post स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के स्मृति पर थ्रो बॉल प्रतियोगिता शुरू, मंगल पाण्डेय ने किया उद्घाटन appeared first on Live Cities.