Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद आईपीएल में इस टीम से जुड़ेंगे गौतम गंभीर!

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने क्रिकेट से जब से संन्यास लिया है. वो अब आगे क्या करने वाले हैं ये लोग जानना चाहते हैं. अभी कुछ दिन पहले ये खबर आई थी कि गौतम गंभीर राजनीति में उतरने वाले हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में इस खिलाड़ी के चुनाव लड़ने के आसार थे. लेकिन इस खबर की भी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है.

आईपीएल में इस टीम से जुड़ने के आ रहे हैं संकेत 

संन्यास लेने के कुछ दिन बाद ट्विटर पर किंग्स इलेवन पंजाब और गौतम गंभीर के बीच एक छोटी सी चर्चा हुई जिसके बाद ये संकेत मिल रहे है कि ये खिलाड़ी आने वाले दिनों में इस टीम के साथ जुड़ सकता है. बता दें, हाल ही में जब गंभीर ने संन्यास का ऐलान किया तब किंग्स इलेवन पंजाब ने एक ट्वीट करके गंभीर को शुभकामनाएं दी थीं जिसमें लिखा था कि, ‘एक अध्याय समाप्त, अब नए की शुरुआत. यादगार पलों के लिए शुक्रिया गौतम गंभीर, आपको अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं.’

गौतम गंभीर ने ऐसे किया रिप्लाई 

भारत के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने पंजाब के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा,  ‘इसको खास बनाने के लिए शुक्रिया टीम रेड. जल्द मुलाकात होगी इस ट्वीट के बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने फिर ट्वीट कर जवाब दिया और इस बार उन्होंने लिखा, ‘ये हमारे लिए खुशी का मौका है. हमारी टीम के लिए आप चीयर करेंगे इसका हमें इंतजार है.”

पंजाब ने इस साल वीरेंद्र सहवाग को मेंटर के पद से हटा दिया

फिलहाल इस डील को लेकर अभी कोई औपचारिक घोषणा या पुख्ता खबर नहीं है लेकिन ये दिलचस्प बात है कि आईपीएल 2018 की नीलामी के दौरान जिन तीन टीमों ने गौतम गंभीर के लिए बोली लगाई थी उसमें किंग्स इलेवन पंजाब भी शमिल थी. अब गंभीर क्रिकेट से रिटायर भी हो गएं हैं. अगर वो पंजाब की टीम से जुड़ते हैं तब ये कोई चौकने वाली बात नहीं होगी. बता दें, पंजाब ने इस साल वीरेंद्र सहवाग सहवाग को मेंटर के पद से हटा दिया गया है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद आईपीएल में इस टीम से जुड़ेंगे गौतम गंभीर! appeared first on SportzWiki Hindi.