Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये तीन कारण जिस वजह से दूसरे टेस्ट में मिल सकता है पार्थिव पटेल को मौका!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली है. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 10 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर कोई टेस्ट मैच जीता है. मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. वहीं बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से थोड़ा निराश किया. पुजारा और रहाणे को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अपने बात से बढ़िया योगदान नहीं दे पाया.

ऋषभ पंत की खराब बल्लेबाजी उनको टीम से बाहर कर सकती है!

ऋषभ पंत पहले टेस्ट में एक बल्लेबाज के तौर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएं. ऐसा लग रहा था वो टेस्ट बल्लेबाज नहीं बल्कि टी-20 मैच में बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने दोनों पारियों में कोई बड़ा स्कोर नहीं बनाया. उन्होंने भले ही मैच में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की हो लेकिन कई ऐसे कैच भी छोड़ें जिसे देख उनकी काफी आलोचना भी हुई. अगला टेस्ट पर्थ में हैं और वहां विकेटकीपिंग करना इतना आसान नहीं होगा.

अनुभवी पार्थिव पटेल को मिलेगा मौका 

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए दो विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम में रखा है. अगला टेस्ट पर्थ में होने वाला है. इसलिए भारतीय टीम पार्थिव पटेल के साथ उतर सकती है.

बता दें, पार्थिव पटेल 2003 में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ  सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं. इस खिलाड़ी के अनुभव को आप नजरअंदाज नहीं कर सकते. इन्होने लगातार घरेलु सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

पर्थ में विकेटकीपिंग करना मुश्किल 

किसी भी विकेटकीपर को पर्थ में विकेटकीपिंग करना बड़ा मुश्किल होता है.वहां गेंद बहुत तेज आती है. जिस प्रकार पहले टेस्ट में ऋषभ पंत के विकेटकीपिंग थी कई दिग्गज ने उनको और मेहनत करने की सलाह दे रहे थे.

पार्थिव पटेल साउथ अफ्रीका में भी टीम के साथ जुड़े रहें लेकिन उनको उतना मौका नहीं मिल पाया. पार्थिव पटेल एक टेस्ट बल्लेबाज के तौर पर भी बेहतर साबित हो सकते हैं. वो टीम की ओर से सलामी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post ये तीन कारण जिस वजह से दूसरे टेस्ट में मिल सकता है पार्थिव पटेल को मौका! appeared first on SportzWiki Hindi.