भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो टेस्ट मैच हो चुके हैं. शुरूआती दो टेस्ट मैच के बाद सीरीज 1-1 से बराबर है.
अब सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर के बीच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इसी बीच भारतीय टीम के प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर आ रही है. भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अबतक पूरी तरह से फिट नहीं हुए है.
अश्विन अब तक नहीं हुए फिट

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अब तक फिट नहीं हुए है. रविचंद्रन अश्विन के फिट ना होने की जानकरी खुद भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने अपने एक बयान में दी है.
रविवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच शास्त्री ने भारतीय खिलाड़ियों के फिटनेस के बारे में बात की, उन्होंने बताया, कि अश्विन को फिट होने में अभी समय लगेगा. ऐसे में उनके 26 से 30 दिसंबर के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेलना बहुत मुश्किल है.
अश्विन की चोट को लेकर ये शब्द कहे रवि शास्त्री ने

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने रविचंद्रन अश्विन की चोट को लेकर अपने बयान में कहा,
“अश्विन अभी भी चोटिल है. हम अगले 48 घंटे में उस पर बारीकी से नजर रखेंगे. वह रिकवरी कर रहा है, लेकिन फिर भी हम देखेंगे की मैच से पहले वह कैसा है. उसके बाद ही हम उसको लेकर कुछ फैसला कर पाएंगे.”
रोहित और हार्दिक पूरी तरह से है फिट

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की चोट के बारे में बोलते हुए भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने कहा, “रोहित शर्मा अब पूरी तरह फिट हो चुके है. हार्दिक पांड्या भी पूरी तरह फिट नजर आ रहे है. यह दोनों खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post बड़ी खबर: रवि शास्त्री ने की पुष्टि, चोट की वजह से तीसरे टेस्ट से बाहर हो सकता है यह स्टार खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.