खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट की नई रन मशीन और कप्तान विराट कोहली हाल ही के दिनों में जब भी किसी मैच के लिए मैदान पर उतर रहे हैं कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम करवाने में कामयाब हो ही जाते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के मेलबर्न में खेले जा रहे तीन मैच में भी विराट कोहली ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जी हां, वह भारत की ओर से विदेशी धरती पर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मैच के दूसरे दिन गुरुवार को अपनी 82 रन की पारी के दौरान यह उपलब्धि अपने नाम की। विराट के अब वर्ष 2018 में विदेशी धरती पर 1138 रन दर्ज हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने भारतीय दीवार के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा। द्रविड़ ने 2002 में 1137 रन बनाए थे।
हालांकि विराट द्रविड़ का रिकॉर्ड तोडऩे के बाद ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। अब उनके पास मैच की दूसरी पारी में एक कैलेंडर वर्ष में विदेशी पिचों पर सर्वाधिक रन का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम करने का मौका होगा। इसके लिए उन्हें केवल 74 रन की आवश्यकता है।
जिस प्रकार से कोहली प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देखते हुए इस मैच में ही वह यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। अभी तक ये विश्व कीर्तिमान दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम दर्ज है। उन्होंने 2008 में 2012 रन विदेशी धरती पर बनाए थे। इस सूची में अभी तक दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के विवियन रिचड्र्स (1154)हैं।