Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

...तो इस बड़ी खुशखबरी के कारण रोहित शर्मा लौट सकते हैं भारत

इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज बहुत रोमांच मोड़ पर पहुंच चुकी है। क्योंकि दोनों टीमें एक—एक मैच जीतकर बराबरी पर आ गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस सीरीज का तीसरा मैच 26 दिसंबर से मेलबोर्न में खेला जाएगा। भारतीय टीम का शीर्ष क्रम एकबार फिर विफल रहा। इंग्लैंड दौरे के बाद अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम इंडिया को ओपनर क्रम से जुझना पड़ रहा है।

इसी बीच मीडिया से खबर मिल रही हैं कि भारतीय टीम के वनडे उपकप्तान रोहित शर्मा बीच सीरीज में भी भारत लौट सकते है। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार ऐसी खबर मिल रही हैं कि रोहित की पत्नी रितिका प्रेगनेंट हैं और इस दौरान रितिका की डिलिवरी का समय एकदम नजदीक है। तो ऐसे में हिटमैन अपने पहले बच्चे के जन्म पर पत्नी रितिका के साथ रहना चाहते है। हालांकि आपको ये भी बता दें कि टीम मैनेजमेंट अभी इस बारें में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन करीबी सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार रोहित शर्मा अपनी पत्नी के पास जा सकते है।

तीसरे टेस्ट मैच से पहले रोहित अगर भारत लौटते हैं तो कप्तान विराट के लिए कुछ प​रेशानी हो सकती है। क्योंकि दूसरे टेस्ट मैच में भारत की ओपनिंग जोड़ी पूरी तरह विफल रही। साथ ही आपको बता दें कि रोहित ने एडिलेड मे पहला टेस्ट मैच खेला था। लेकिन कोई कमाल नहीं दिखा पाएं। जबकि दूसरे टेस्ट मैच में पीठ दर्द के चलते मैदान में उतरे। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। भारतीय टीम के लिए ये कंगारू दौरा बहुत अहम है। क्योंकि टीम इंडिया ने कई वर्षो से यहां कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। भारत ने पहला टेस्ट मैच 31 रनों से और कंगारू टीम ने दूसरा टेस्ट मैच 146 रनों से जीता था।