Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ मेहता बने ‘वर्ल्ड जम्पिंग चैलेंज’ के विजेता

बेंगलुरु
यूनाइटेड राइडर्स बार्न टीम के ऋषभ मेहता रविवार को यहां अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी महासंघ (एफईआई) के अंतर्गत हुई ‘वर्ल्ड जम्पिंग चैलेंज’ प्रतियोगिता के विजेता बने। विज्ञप्ति के अनुसार ऋषभ ए वर्ग (1.20 – 1.30 मीटर) के विजेता रहे। यूनाइटेड राइडर्स बार्न टीम के ही प्रणय खरे बी वर्ग (1.10-1.20 मीटर) के विजेता रहे। सी वर्ग (1.00 से 1.10 मीटर) में एंबेसी अंतरराष्ट्रीय राइडिंग स्कूल के बसवराजू एस ने बाजी मारी। इस प्रतियोगिता का आयोजन 30 नवंबर, दो दिसंबर और नौ दिसंबर को हुआ।