Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बुमराह ने कंगारू धरती पर बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, पीछे छोड़ा इस दिग्गज को 

इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच इस समय चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। भारतीय टीम मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। तीसरे दिन का खेल शुरू होने पर कंगारू टीम की शुरूआत खराब रही। कंगारू टीम ने पहली पारी में 151 रन ही बना पाई और भारत के स्कोर 443 रनों से 292 रन पीछे रहे गई। इसी के साथ भारतीय टीम को अब तक 346 रनों की कुल बढ़त हासिल हो गई है।

भारतीय टीम को तीसरे टेस्ट में बढ़त दिलाने में भारतीय गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। लेकिन पहली पारी में कंगारू टीम को बैकफुट पर धकेलने में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अहम योगदान निभाया। बुमराह ने विदेशी धरती पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कंगारू टीम के पहली बार में 6 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। इसके साथ ही बुमराह ने कई रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।

इसी के साथ मीडिया से मिल रही खबरों के अनुसार भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया धरती पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों की श्रेणी में आ गए है। बुमराह ने इसके साथ ही पूर्व तेज गेंदबाज अजित आगरकर को पीछे छोड़ दिया है। बुमराह ने 33 रनों पर 6 विकेट लिए है। वहीं आगरकर ने 41 रनों पर 6 विकेट को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही बुमराह एशियाई तेज गेंदबाजों में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने के मामले में भी टॉप पर पहुंच गए।