Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान एक बार फिर विकेट के पीछे स्लेजिंग करते नजर आये ऋषभ पन्त, वीडियो देख खुश हो उठेगे आप

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. भारत जीत से बस कुछ कदम दूर है. आखिरी दिन भारतीय गेंदबाज जमकर ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजों पर हावी हो रहे हैं. भारत ने शुरू में ही कल के दो बल्लेबाज शान मार्श और ट्रेविस हेड को चलता कर दिया है.

ऋषभ पंत जमकर लगा रहे हैं ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजों का क्लास 

भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को जमकर स्लेज करते नजर आ रहे हैं. शान मार्श और ट्रेविस हेड के बाद बल्लेबाजी करने आएं पेट कमिंस को पंत ने जमकर स्लेज किया. वो बार-बार कमिंस को छक्का लगाने के लिए उकसा रहे थे. बता दें, पंत को भी बल्लेबाजी के दौरन जमकर स्लेज किया गया था. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जमकर उनपर हावी हो रहे थे.

यहाँ देखें वीडियो

जसप्रीत बुमराह और ईशांत शर्मा ने दिलाई शुरूआती सफलता 

शॉन मार्श (60) को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन लौटाया. विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने मार्श का बेशकीमती कैच लपका. 156 के स्कोर पर कंगारुओं को छठा झटका लगा. शॉन मार्श और टिम पेन ने छठे विकेट के लिए 41 रन जोड़े. सोमवार को भारत को पहली सफलता ईशांत शर्मा ने दिलाई. उन्होंने ट्रेविस हेड (14) को अपना शिकार बनाया. अजिंक्य रहाणे ने गली पोजिशन पर कैच लपका. 115 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका लगा.

ऑस्ट्रेलिया चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 104 रन बनाए थे

ऑस्ट्रेलिया ने 323 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 104 रन बनाए थे. अनुभवी शॉन मार्श (31) और पहली पारी में अपने जुझारूपन का परिचय देने वाले ट्रेविस हेड ( 11) पर नाबाद लौटे थे. मोहम्मद शमी (15 रन देकर दो) और रविचंद्रन अश्विन (44 रन देकर दो) ने भारत को महत्वपूर्ण सफलताएं दिलाईं. बता दें, भारत ये टेस्ट मैच जीत कर ऑस्ट्रेलिया पर दबाब बनाना चाहेगा.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वीडियो: ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान एक बार फिर विकेट के पीछे स्लेजिंग करते नजर आये ऋषभ पन्त, वीडियो देख खुश हो उठेगे आप appeared first on SportzWiki Hindi.