भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में चोटिल हो गए थे। मैच में फील्डिंग करने के दौरान उनका टखना मुड़ गया था। इसके बाद उन्हें गोद में उठाकर मैदान से बाहर ले जाया गया था। पहले खबर आई थी कि वह पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे लेकिन अब कोच रवि शास्त्री ने उनकी वापसी पर बयान दिया है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को दिया इंटरव्यू

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इंटरव्यू दिया और इसमें उन्होंने पृथ्वी शॉ के चोट के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि शॉ की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है।
रवि शास्त्री ने कहा
“उन्हें चोटिल देखना काफी दिल दुखाने वाला था लेकिन अच्छी बात यह है कि उन्होंने अब चलना शुरू कर दिया है। वह तेजी से ठीक हो रहे हैं लेकिन हम उनके दौड़ने का इंतजार कर रहे है।”
तीसरे टेस्ट में कर सकते हैं वापसी

पृथ्वी शॉ के चोटिल होने के बाद बीसीसीआई ने बताया था कि चोट की वजह से पहले मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। अब कोच रवि शास्त्री ने बताया है कि पर्थ टेस्ट से पहले हम उनकी स्थिति का जायजा लेंगे। अगर वह इस मैच से पहले फिट नहीं हुए तो फिर मेलबर्न में होने वाले तीसरे टेस्ट में वापसी करेंगे।
उन्होंने कहा
“उनकी उम्र काफी कम है और इसी वजह से वह काफी जल्दी सही हो सकते हैं। हम पर्थ टेस्ट से पहले उनकी स्थिति का जायजा लेंगे।”
पहले टेस्ट के भारत ने घोषित किये 12 खिलाड़ी

भारतीय टीम ने कल से एडिलेड में शुरू हो रहे टेस्ट के लिए अपने 12 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। 12 खिलाडियों में टीम को रोहित शर्मा और हनुमा विहारी पर फैसला लेना है। अन्य खिलाड़ियों का अगले टेस्ट में खेलना लगभग पक्का ही है। पृथ्वी शॉ के चोटिल होने की वजह से केएल राहुल को रास्ता साफ़ हो गया है।
इस प्रकार है टीम
केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post पृथ्वी शॉ की वापसी पर रवि शास्त्री ने दिया बयान, दूसरे मैच में वापसी मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.