Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के नेतृत्व में, ऐसे मस्ती करते नजर आएं भारतीय टीम के खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया कड़ी मेहनत कर रही है.  6 दिसंबर से खेले जाने वाले मैच से पहले खिलाड़ी जमकर अभ्यास भी कर रहे हैं. इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग सेशन का भी आयोजन किया गया है. विराट कोहली की कप्तानी भारतीय टीम के लिए यह सीरीज जीतना चुनौतीपूर्ण होगी.

टीम इंडिया के खिलाड़ी मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहें हैं 

 

 

इस सिलसिले में कोहली के साथ टीम इंडिया के खिलाड़ी सोमवार को जिम में दिखे. टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम कड़ी तैयारी कर रही है और जमकर पसीना बहा रही है. हालांकि इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा हैं. खास बात ये है कि मैदान की तरह यहां भी विराट कोहली इनका नेतृत्व कर रहे है.

कोहली ने इस दौरान एक फोटो क्लिक की और सोशल मीडिया पर शेयर की

 

दरअसल कोहली के साथ जसप्रीत बुमराह, रिषभ पंत और पार्थिव पटेल ने जिम में वक्त बिताया. इनके अलावा टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ी भी इसमें शामिल रहे.

भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए जिम करना ट्रेनिंग का ही एक हिस्सा है. कोहली ने इस दौरान एक फोटो क्लिक की और सोशल मीडिया पर शेयर की. इसमें कोहली और साथी खिलाड़ी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. कोहली ने इस फोटो के लिए लिखा, जब आप ग्रुप में ट्रेनिंग करते हैं तब क्या होता है.

विराट पहले भी कर चुके हैं मस्ती 

 

आपको याद दिला दें कि विराट कोहली को कई मौकों क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाज के आउट होने के बाद जीभ निकालकर जश्न मनाते देखा गया है.कई मौकों पर इस तरह के जश्न के लिए ट्विटर पर उनका मजाक भी बन चुका है.लेकिन कोहली इस तरह का जश्न जब मौका मिलता है, तब मनाते हैं.

टीम इंडिया को इस बार ऑस्ट्रेलिया में जीत दर्ज करने का दावेदार माना जा रहा है. भारतीय टीम पहली बार ऑस्ट्रेलिया जीत के दावेदार के रूप में गई है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड के मैदान पर खेला जाएगा.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विराट कोहली के नेतृत्व में, ऐसे मस्ती करते नजर आएं भारतीय टीम के खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.