इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर बुधवार को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की शुरूआत होने वाली है। भारत और कंगारू टीम बीच होने वाला मेलबर्न में ये तीसरा मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। क्योंकि दोनों टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज में एक—एक से बराबरी पर है। इसलिए दोनों टीमों के बीच मेलबर्न में होने वाला ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है।
इसी बीच आपको बता दें कि हाल ही में मिडिया से मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड ने बताया कि हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा कंगारू दौरे के लिए चुने जाने से पहले कंधे की परेशानी से उभर चुके थे और जडेजा बुधवार से शुरू होने वाले मेलबर्न में बाक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए फिट हैं। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने मीडिया को बताया कि जडेजा के बाएं कंधे में लगातार सुधार हो रहा है और वह मेलबर्न में खेले जाने वाली तीसरे मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इसके साथ ही आपको बता दें कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन टीम का ओपनिंग बल्लेबाजी क्रम बिल्कुल फेल साबित हुआ। भारत की और से इस टेस्ट सीरीज में अभी तक खेले गए दो टेस्ट मैच में अभी तक सबसे ज्यादा 222 रन बनाए है। वहीं, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में दूसरे स्थान पर है। विराट एंड कंपनी के लिए ये टेस्ट सीरीज बहुत अहम है। क्योंकि आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने करीब 70 सालों से कंगारू धरती पर कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए ये टेस्ट सीरीज बहुत अहम है। भारत ने पहला मैच 31 रनों से वहीं, कंगारू टीम ने दूसरा टेस्ट मैच 146 रनों से जीता है।