Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तेंदुलकर ने की नाथन लियोन की तारीफ

पर्थ
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रविवार को भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पांच विकेट चटकाकर रिकार्ड की बराबरी करने वाले स्पिनर नाथन लियोन की प्रशंसा की। भारत के खिलाफ एक पारी के दौरान पांच या इससे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में लियोन ने अब श्रीलंका के महान मुथैया मुरलीधरन की बराबरी की लेकिन आस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने यह उपलब्धि 30 पारियों में हासिल की जबकि श्रीलंकाई गेंदबाज ने 32 पारियों में यह कारनामा किया था। तेंदुलकर ने ट्वीट किया कि आस्ट्रेलिया के पास नाथन लियोन के रूप में एक बहुत विशेष स्पिनर है। उसके पास बेहतरीन वैरिएशन है और वह पिच से उछाल व तेजी का पूरा फायदा उठाता है। लियोन तेंदुलकर की प्रशंसा से काफी खुश थे। उन्होंने दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा कि सचिन तेंदुलकर से इस तरह की तारीफ पाना शानदार है। वह निश्चित रूप् से खेल के सर्वकालिक महान खिलाड़यिों में से एक हैं। इसलिये उनसे प्रशंसा पाना बेहद सम्मान की बात है।