Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लक्ष्मण ने टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र, कहा इन तीन कमियों को कर दो खत्म तो जीत है पक्की

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन अभी तक कुछ ख़ास नही रहा है. पहले मैच में भले ही टीम को जीत मिल गई हो लेकिन इस समय भी टीम में काफी ज्यादा समस्या है.जिस वजह से भारतीय टीम लगातार संघर्ष कर रही है. वहीं इसी कड़ी में अब वीवी एस लक्ष्मण आगे आए है और उन्होंने टीम इंडिया की तीन सबसे बड़ी कमजोरियों के बारे बात की है और उन्होंने इसका हल भी बिताया है.

उठाए ये तीन बड़े सवाल 

टीम इंडिया को लेकर सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि टीम इंडिया को तीन क्षेत्रों में बिना देरी करे काम करने की जरूरत है. पहली सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि लंबे समय से सही सलामी बल्‍लेबाजों की तलाश जारी है.

दूसरी सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि सेट बल्‍लेबाजों में शतक तक नहीं पहुंच पाना.  जबकि तीसरा क्षेत्र जिसपर भारत को काम करने की जरूरत है वो है विरोधी टीम के निचले क्रम के बल्‍लेबाजों को रन बनाने से रोक पाना.

मयंक ने खुद को साबित किया है 

मयंक को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मयंक ने टीम इंडिया में दरवाजे अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ निश्‍चय से खोले हैं. उसने कर्नाटक और इडिया ए के लिए रन बनाए हैं. वो अपनी काबिलियत पहले ही साबित कर चुका है. वो सकारात्‍मकता के साथ टीम में आ रहा है. उसपर केएल राहुल की तरह का दबाव नहीं होगा.

टेस्ट क्रिकेट से दूर होने पर होगा फायदा 

टेस्ट क्रिकेट में राहुल का प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा है. जिस वजह से वो इस समय टीम से भी बाहर हो गए है. ऐसे में उनको लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ समय टेस्‍ट क्रिकेट से दूर रहने से केएल राहुल को काफी फायदा होगा. मुझे लगता है कि उसमें आत्‍मविश्‍वास की काफी कमी है. वो बार-बार एक जैसे तरीकों से आउट हो रहा है। उसे खुद को तरोताजा करने और अपना आत्‍मविश्‍वास वापस पाने के लिए कुछ समय की जरूरत है.

आप को बता दे कि मेलबर्न टेस्ट मैच में भारत ने मयंक को मौका दिया है. इसके अलावा इस टेस्ट मैच में उनके साथ हनुमा विहारी सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका में नज़र आएँगे.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post लक्ष्मण ने टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र, कहा इन तीन कमियों को कर दो खत्म तो जीत है पक्की appeared first on SportzWiki Hindi.