बिग बैश लीग का आठवां सीजन आज से शुरू हो गया है. सीजन के पहले मैच में ही बड़ा विवाद हो गया ब्रिस्बेन हीट और एडिलेड स्ट्राइकर के बीच हो रहे पहले मैच में ब्रिस्बेन हीट के लिए बल्लेबाजी करने आएं जेम्स पैटिन्सन रन आउट हो गएं. फिल्ड पर खड़े अंपायर ने ये जानने के लिए थर्ड अंपायर का सहारा लिया.
थर्ड अंपायर ने दे दिया आउट फिर हो गया विवाद

रिप्ले में साफ़ दिख रहा था जेम्स पैटिन्सन का बल्ला क्रीज में आ गया था. इसके बाद भी उन्हें आउट दे दिया गया. इसके बाद ब्रिस्बेन हीट के कप्तान क्रिस लीन भड़क गएं और उनका और थर्ड अंपायर का जमकर विवाद हुआ. उसके बाद जेम्स पैटिन्सन वापस आने लगें. फिर एडिलेड स्ट्राइकर के कप्तान इनग्राम ने उनको वापस बुलाया और मुकाबला फिर से शुरू हुआ.
इस मैच से क्रिकेट में हुआ एक नया प्रयोग

आप अब तक क्रिकेट में सिक्का उछालकर टॉस होता ही देखते आए हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में इस बार नए तरीके का प्रयोग किया जा रहा है. यहां पर सिक्का उठालकर नहीं बल्कि बैट उछालकर टॉस किया जा रहा है.टॉस के पारंपरिक तरीके से इतर ये तरीका अपनाया गया है.द गाबा में खेले गए बिग बैश लीग सीज़न 8 के पहले मैच में टॉस का फैसला कुछ इसी तरह किया गया. मैथ्यू हेडन ने बल्ले को उछाला और कॉलिन इंग्रम बैट फ्लिप टॉस जीतने वाले पहले कप्तान बन गए. एडिलेड स्टार्स इस मैच में अपनी पकड़ बना चुकी है.
यहाँ देखें विडियो
Bbl pic.twitter.com/LWyXsYHnFO
— ye cricket hai (@cricket_ye) December 19, 2018
This is controversial. pic.twitter.com/iY1C1CL9lp
— ye cricket hai (@cricket_ye) December 19, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: बिग बैश लीग का पहला मुकाबला ही विवादों भरा, थर्ड अंपायर ने दिया आउट फिर भी जेम्स पैटिन्सन ने की बल्लेबाजी appeared first on SportzWiki Hindi.