स्पोर्ट्स डेस्क। इसी साल मैच महीने में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई सीरीज में बॉल टेंपरिंग की शर्मसार कर देने वाली घटना हुई थी। बॉल टेंपरिंग में ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीन खिलाड़ी तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, उप-कप्तान डेविड वार्नर और कैमरन बेनक्रॉफ्ट शामिल थे। इसके बाद तीनो को दोषी पाते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ और वार्नर पर एक साल जबकि बेनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया।
लेकिन अब इस मामले में एक न्य मोड़ आ गया है। हाल ही में प्रतिबंधित क्रिकेटर कैमरून बेनक्रॉफ्ट ने बॉल टेंपरिंग के मास्टरमाइंड का खुलासा किया है। उन्होंने कहा, ';डेविड वार्नर ने मुझे मैच के बीच में ऐसा करने के लिये उकसाया था। हम जिन हालात में थे, उसमे मैं ऐसा करने के लिये तैयार हो गया।
उन्होंने आगे कहा, ;मैं टीम में अपनी उपयोगिता साबित करना चाहता था। इसके लिए मैं भी जिम्मेदार हूं क्योंकि उस समय मुझे वहीं ठीक
लग रहा था। मैंने इस गलती की भारी कीमत चुकाई। मेरे पास विकल्प था और मैने भारी गलती की। बेनक्रॉफ्ट ने आगे कहा कि अगर वह वॉर्नर का सुझाव नहीं मानते तो उन्हें लगता कि उन्होंने टीम के हित से ऊपर अपने हित को रखा। उन्होंने कहा, 'मैं बिस्तर पर जाता तो मुझे लगता कि मैंने सभी को नीचा दिखाया। मुझे लगता कि मैंने टीम का नुकसान किया और मैच जीतने का मौका गंवाया।'
आपको बता दें, बॉल टेंपरिंग के मामले में दोषी पाए जाने के बाद तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर ने मीडिया के सामने आपने जुर्म कबूला, साथ ही माफ़ी भी मांगी।
यह भी पढ़े:-
Ind vs Aus 3rd Test, Day 2: भारत विशाल स्कोर की तरफ, पुजारा ने जड़ा शतक
दुनिया के सबसे तेज धावक बोल्ट से भी तेज दौड़कर माही ने टीम इंडिया को दिलवाई थी जीत
IND vs AUS Melbourne Test: 7 वर्षीय लेग स्पिनर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल, विराट हैरान
Herald