स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर पर है। अब तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर को मेलबोर्न में खेला जायेगा। उससे पहले भारतीय टीम जमकर पसीना बना रही है। वहीं भारतीय टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने ऐलान किया है कि वह तीसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगा सकते है।
आपको बता दें, 30 साल के रहाणे ने भरोसा जताया कि अपनी लय और पलटवार करने की मानसिकता के साथ वह बाक्सिंग डे टेस्ट में खेलने उतरेंगे। यही नहीं वो शतक या दोहरा शतक भी लगा सकते हैं। रहाणे ने अब तक दो टेस्ट में दो अर्धशतक की मदद से 164 रन बनाए हैं।
रहाणे ने आगे कहा कि ;मुझे भरोसा है कि इस मैच में मैं काफी अलग तरीके से बल्लेबाजी करूँगा। उन्होंने एडिलेड से पर्थ टेस्ट तक मेरी पलटवार करने की मानसिकता थी और मैं जिस लय से बल्लेबाजी कर रहा था, शायद शतक या दोहरा शतक भी बन सकता है।
आपको बता दें, टीम इंडिया ने एडिलेड जीता था और फिर पर्थ टेस्ट में उसे 146 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम के दोनों टेस्ट मैचों में टॉप आर्डर के बल्लेबाज़ों ने निराश किया है। जिसको लेकर काफी आलोचना भी हो रही है। वहीं खबरे ये भी है कि तीसरे टेस्ट में केएल राहुल और मुरली विजय को बाहर बैठाया जा सकता है। लेकिन अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि दोनों की जगह कौन लेगा।
यह भी पढ़े:-
दुनिया के सबसे तेज धावक बोल्ट से भी तेज दौड़कर माही ने टीम इंडिया को दिलवाई थी जीत
विरोट कोहली भी क्रिकेट मैदान पर खा चुके हैं झन्नाटेदार थप्पड़, जानिए क्यों?
IND vs AUS Melbourne Test: 7 वर्षीय लेग स्पिनर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल, विराट हैरान
Herald