Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एमएसके प्रसाद ने बताया पहले ड्राप किए जाने के बाद अब दोबारा क्यों धोनी को दी गयी टीम इंडिया में जगह

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में ड्राप कर दिया गया था. एमएस धोनी के टी-20 टीम से ड्राप होने के बाद से ही उनके टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरे तेज हो गई थी. एमएस धोनी का टी-20 क्रिकेट करियर खत्म माना जा रहा था.

न्यूजीलैंड के खिलाफ धोनी की टी-20 टीम में हुई वापसी 

न्यूजीलैंड के खिलाफ एमएस धोनी की टी-20 टीम में वापसी हो गई है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 6 फरवरी से 10 फरवरी के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है. इस टी-20 सीरीज के लिए एमएस धोनी की टीम में वापसी हो गई है.

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में ड्राप करने के बाद माना जा रहा था, कि एमएस धोनी का टी-20 क्रिकेट करियर खत्म हो चुका है, लेकिन ऐसा नहीं है, चयनकर्ताओं ने एक बार फिर अपना भरोसा एमएस धोनी पर दिखाया है.

एमएस धोनी को लेकर एमएसके प्रसाद ने कही ये बात 

एमएसके प्रसाद ने क्रिकबज को दिए गये अपने एक बयान में कहा,

“एमएस धोनी को हमने वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आराम दिया था. हमने स्पष्ट रूप से पहले भी कहा है, कि उन्हें छह मैचों के लिए आराम दिया गया था. 

हम दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को कुछ मैच के लिए विकेटकीपिंग में समय देना चाहते थे. हमने उन्हें वह मौका दे दिया है, इसलिए अब हमने एमएस धोनी को टीम में वापस लाया है.”

ऐसा रहा है धोनी का टी-20 क्रिकेट करियर 

बता दें, कि एमएस धोनी ने भारतीय टीम के लिए 93 टी-20 अंतरराष्ट्रिय मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 37.17 की शानदार औसत व 127.09 के स्ट्राइक रेट से 1487 रन बनाये हुए हैं. टी-20 अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 56 रन का रहा हैं. वहीं उन्होंने दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक भारत के लिए लगाये हुए हैं.

वनडे क्रिकेट में एमएस धोनी ने भारत के लिए 332 वनडे मैच खेले हुए है. जिसमे उन्होंने 50.1 की औसत से 10173 रन बनाये हुए हैं.  टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारतीय टीम के लिए 90 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 48.1 की औसत से 1487 रन बनाये हुए है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post एमएसके प्रसाद ने बताया पहले ड्राप किए जाने के बाद अब दोबारा क्यों धोनी को दी गयी टीम इंडिया में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.