Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऐडिलेड के क्यूरेटर ने कहा, पिच पर होगी थोड़ी घास

ऐडिलेड 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट की सीरीज के पहले मैच की मेजबानी करने वाले ऐडिलेड के क्यूरेटर डैमियन हॉग ने शनिवार को यहां कहा कि उन्होंने पिच पर ‘थोड़ी घास’ रहने दी है। पिछले तीन सत्रों में यहां दिन-रात्रि का टेस्ट मैच खेला गया था जिसमें पहला टेस्ट तीन दिन तक चला था, दूसरा चार दिन तक और तीसरा टेस्ट पांचवें दिन के पहले सत्र तक चला था। हॉग ने कहा कि दिन-रात्रि के टेस्ट में गुलाबी गेंद की चमक बरकरार रखने के लिए घास की अतिरिक्त परत को छोड़ा गया है और उन्हें नहीं लगता कि गुरूवार से लाल गेंद से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए पिच में कोई बदलाव करना चाहिए। 

हॉग ने द वीकेंड ऑस्ट्रेलियन से कहा, ‘हम कुछ अलग नहीं कर रहे। हमारी तैयारी उसी तरह (गुलाबी गेंद) की है। सिर्फ यह बदलाव होने वाला है कि हम कवर को जल्दी हटा देंगे और खेल जल्दी शुरू होगा।’ उन्होंने कहा, ‘शील्ड स्तर के क्रिकेट मैच में भी हम लाल गेंद और गुलाबी गेंद से क्रिकेट के लिए एक ही तरह से पिच तैयारी करते हैं। यह जरूरी है कि पिच पर थोड़ी घास छोड़ी जाए ताकि गेंद और बल्ले के बीच बराबरी का मुकाबला हो सके।’ चार टेस्ट मैचों की सीरीज 6 दिसंबर से ऐडिलेड में हो रही है। भारतीय टीम को भी पृथ्वी साव के प्रैक्टिस मैच में चोटिल होने के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारत ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने का प्रयास करेगा। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बिना मेजबान टीम बैकफुट पर नजर आ रही है।