Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया के सबसे ‘हॉटेस्ट मेंस’ की लिस्ट में विराट कोहली को मिला स्थान, इस नंबर पर हैं भारतीय कप्तान

साल 2018 के समाप्त होने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. इसी बीच साल 2018 में एशिया के सबसे ‘हॉटेस्ट मेंस’ की लिस्ट भी आई है. भारतीय खेल जगत के फैंस को जानकर खुशी होगी की इस लिस्ट में उनके क्रिकेटर और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का भी नाम है.

‘हॉटेस्ट मेंस’ की इस लिस्ट में कप्तान कोहली टॉप-10 में जगह बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं

‘हॉटेस्ट मेंस’ की इस लिस्ट में कप्तान कोहली टॉप-10 में जगह बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं. विराट कोहली ने लिस्ट में 10वां स्थान हासिल हासिल किया है. बता दें कि कोहली न सिर्फ एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं बल्कि दुनियाभरमें लोग उन्हें स्टाइल आइकन भी मानते हैं. इसके अलावा पहले नंबर पर कोरियाई बैंड बीटीएस के सदस्य हैं, जो कि बैंगटन बॉयज के नाम से भी काफी लोकप्रिय है। वहीं, भारतीय टेलीविजन का जाना-माना चेहरा विवियन डीसेना इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं.

कई सुपरहिट फिल्में देने वाले शाहिद कपूर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. इसके अलावा सिंगर जायन मलिक को चौथा स्थान हासिल हुआ है. ऋतिक रोशन लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. बता दें कि बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से प्रसिद्ध अक्षय कुमार 9वें स्थान पर हैं, जबकि उनसे एक पायदान आगे यानी 8वें स्थान पर पाकिस्तानी कलाकार अली जफर हैं.

पर्थ टेस्ट में विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक लगाया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पर्थ टेस्ट में विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक लगाया. कोहली ने इस फिफ्टी को लगाने के लिया 109 गेंदों का सामना किया. कोहली की इस पारी में एक बात सबसे खास रही. कोहली ने एक ओवर में जड़े तीन चौके विराट कोहली ने जोश हेजलवुड के एक ही ओवर में तीन चौके जड़े.

कोहली ने 10वें ओवर में जड़ दिए तीन चौक्के 

कोहली ने 10वें ओवर की पहली दो गेंदों पर दो चौके लगाए. कोहली ने पहला चौका मिडविकेट की तरफ शानदार शॉट लगाकर बटौरा. इसकी अगली ही गेंद पर कोहली ने जबरदस्त स्ट्रेट ड्राइव लगाया. तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया. चौथी गेंद हेजलवुड ने कोहली के पैड्स पर फेंकी और एक बार फिर से कप्तान ने गेंद को मिडऑन और मिडविकेट के बीच धकेलते हुए चौका लगाया.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post एशिया के सबसे ‘हॉटेस्ट मेंस’ की लिस्ट में विराट कोहली को मिला स्थान, इस नंबर पर हैं भारतीय कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.