Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिसमस पर सैंटा बने विराट कोहली, इन खिलाड़ियों को दिया मनचाहा उपहार

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे यानी की बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के सामने सबसे गहरी चिंता का विषय ओपनिंग जोड़ी का था। जहां क्रिकेट के दिग्गज ये अनुमान लगा रहे थे कि मुरली विजय या राहुल में से कोई एक बल्लेबाज तो मैदान पर खेलने उतरेगा।

लेकिन तभी टीम इंडिया के कप्तान कोहली ने एक बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका दिया हैं। इस बात का अंदाजा किसी को भी नहीं था कि विराट इन दोनों बल्लेबाजों के विरुद्ध ये फैसला लेंगे। कोहली ने एक बड़ा दांव खेलते हुए इन दोनों ओपनर बल्लेबाजों को बॉक्सिंग डे टेस्ट की प्लेइंग XI से बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं।

बता दें इन दोनों बल्लेबाजों की जगह अब ये जिम्मेदारी टेस्ट मैच में डेब्यू कर रहे मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी को सौपीं गयी हैं।

ओपनिंग में रहे ये दोनों बल्लेबाज फ्लॉप


राहुल और मुरली को टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता दिखाने की सबसे बड़ी वजह रही हैं। इन दोनों का लगातार निराशाजनक प्रदर्शन। इन दोनों की खिलाड़ियों ने पहले दो टेस्ट मैचों के दौरान खुश खास प्रदर्शन नहीं दिया था।

जहां मुरली ने पहले टेस्ट मैच की चार पारियों में 12.25 की औसत से सिर्फ 49 रन बनाए थे। तो वहीं राहुल चार पारियों में 12 की औसत से 48 रन ही बना पाए थे। हालांकि कोहली के दो मैचों के बाद ओपनर बल्लेबाजों को हटाना एक जोखिम भरा फैसला हैं।

हिटमैन के साथ जडेजा की वापसी


एडिलेड टेस्ट के बाद चोटिल हुए रोहित शर्मा इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब वो तीसरा मैच खेलने के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं। और वो अब तीसरा मैच खेलने मैदान में उतरेंगे।

वहीँ कंधे की चोट से जुंझ रहे जडेजा भी भी अपनी अपनी चोट से पूरी तरीके से उभर चुके हैं। वे इस दौरे पर पहला मैच खेलेंगे। बता दें पहले मैच के दौरान इस खिलाड़ी को कंधे के दर्द की शिकायत के कारण टीम ने शामिल नहीं किया गया था।

नई ओपनिंग जोड़ी रखेगी इंडिया की लाज


ये दोनों ही देश इस सीरीज में एक – एक के साथ बराबरी पर चल रहे हैं। अब ऐसे में भारतीय टीम के साथ एक और हार क्रिकेट के दर्शकों के लिए बड़ा धोखा साबित होगा। इतना ही नहीं ऐसे में भारतीय टीम की इस मैच में खूब किरकिरी भी हो सकती हैं।

इसीलिए ऐसी स्थिति में इन दोनों ही नए ओपनर बल्लेबाजों को अपना बेहतरीन प्रदर्शन देना होगा, ताकि मैच की शुरुआत अच्छी हो सके। और मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर ज्यादा जोर न पड़े। मयंक और हनुमा की इस नई ओपनिंग जोड़ी को कप्तान के भरोसे पर खरा उतरना होगा।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post क्रिसमस पर सैंटा बने विराट कोहली, इन खिलाड़ियों को दिया मनचाहा उपहार appeared first on SportzWiki Hindi.