Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने के बाद भी ऋषभ पन्त के विरोध में उतरे दिग्गज, कट सकता है टेस्ट टीम से पत्ता!

भारत ने आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार जीत दर्ज कर ली है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 291 रनों पर ऑल आउट कर दिया. इस मैच में ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग भी चर्चा का कारण रही.

इस वजह से हो रही है ऋषभ पंत की आलोचना 

भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने इस मैच में शानदार रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया. उन्होंने इस मैच में 11 कैच लपके हैं. इसी के साथ वो एक मैच में सबसे ज्यादा कैच करने वाले खिलाड़ी बन गएं हैं. इसके बावजूद उनके विकेटकीपिंग को लेकर उनकी जमकर आलोचना हो रही है.

दरअसल विकेट के पीछे यह खिलाड़ी गेंद पकड़ने में कई गलतियां करता दिखाई दी रहा है. जहाँ दाएं हाथ का उपयोग करना चाहिए वहां पंत बाएं हाथ का उपयोग कर रहे हैं.

यहाँ देखें वीडियो

इसके बाद पंत की जमकर आलोचना हुई. यहाँ तक कॉमेंटेटर ने ये कह दिया उनको अभी बहुत कुछ सीखना होगा. कई क्रिकेट दिग्गज भी ऋषभ पंत की आलोचना करते दिखे.

बल्लेबाजी में भी नहीं कर पाएं बेहतरीन प्रदर्शन 

ऋषभ पंत जिस प्रकार पहले टेस्ट में बल्लेबाजी कर रहे थे. उनकी जमकर आलोचना हो रही थी. सोशल मीडिया पर लोगो ने यहाँ तक कह दिया ये टेस्ट क्रिकेट है आईपीएल नहीं. दूसरी पारी में पंत को अच्छा स्टार्ट मिला,लेकिन वो उस स्कोर को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाएं. हालांकि भारत ये मैच जीत गया है, लेकिन उनको अपनी विकेटकीपिंग पर और मेहनत करने की जरूरत है.

ऋषभ पंत को एमएस धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है

ऋषभ पंत को एमएस धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है. कप्तान विराट कोहली भी ऋषभ पंत पर पूरा भरोसा करते हैं और उनको चांस देते हैं. टी-20 में अच्छा परफॉर्म करने के बाद उन्हें टेस्ट में मौका दिया गया. ऋद्धिमान साहा चोटिल होने की वजह से बाहर हैं इसलिए उन्हें मौका दिया गया.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने के बाद भी ऋषभ पन्त के विरोध में उतरे दिग्गज, कट सकता है टेस्ट टीम से पत्ता! appeared first on SportzWiki Hindi.