स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत पर ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने आखिरी और पाँचवें दिन ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हारकर 1-0 की बढ़त बना ली है। बता दें भारत के 323 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 291 रन पर सिमट गई। साथ ही भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन गेंदबाजों में बात करे तो जसप्रीत बुमराह पहले टेस्ट शानदार प्रदर्शन किया है।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की हाल ही में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने भारतीय टीम की जीत के बाद और जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन को लेकर बयान दिया है। मैकग्रा ने कहा है की बुमराह ने अपनी शानदार गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। साथ ही उन्होंने तारीफ़ करते हुए कहा है की जसप्रीत बुमराह के रूप में भारत के पास सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है। साथ ही उन्होंने कहा है की उनकी यॉर्कर किसी भी अन्य गेंदबाज से काफी बेहतर हैं।
साथ ही बताया जा रहा है की भारतीय टीम ने 71 सालों में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में पहला टेस्ट मैच जीता है। साथ ही आपको बता दे की भारतीय टीम ने 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट मैच जीता है। 2003 के बाद भारत ने एडिलेड मैदान पर 15 साल बाद टेस्ट जीता है।
और ये भी पढ़े:
विराट ने शादी की पहली सालगिरा पर किया खुलासा, अनुष्का के आने पर इतनी बदल गई लाइफ
शादी की पहली सालगिरा पर विराट ने दिया अनुष्का को स्पेशल गिफ्ट, देश भी कर रहा है गर्व
Herald