Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कैंसर से उबरने के बाद वापसी को तैयार हैं ली चोंग वेई 

कुआलालम्पुर
मलेशिया के पूर्व नंबर एक ली चोंग वेई नाक के कैंसर से उबरने के बाद वापसी करने के लिये तैयार हैं और अगले पंद्रह दिन के अंदर बैडमिंटन ट्रेंिनग कोर्ट पर उतर सकते हैं। तीन बार ओलंपिक रजत पदक विजेता ली लगभग पांच महीने तक बाहर रहे। उन्होंने फिटनेस पर काम करना शुरू कर दिया है और चिकित्सकों ने उन्हें पूरी तरह फिट करार दिया है। मलेशिया बैडमिंटन संघ के प्रमुख नोर्जा जकारिया ने कहा कि वह खुश है। वह दो सप्ताह के अंदर अभ्यास शुरू कर सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि ओलंपिक क्वालीफाईंग तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।