Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो ने मोदी को भेंट की विशेष फुटबाल जर्सी 

ब्यूनस आयर्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो से मुलाकात की जिन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री को फुटबाल जर्सी भेंटी की जिसमें पीठ पर उनका नाम लिखा हुआ है। मोदी ने कहा कि अर्जेन्टीना आओ और फुटबाल के बारे में नहीं सोचो यह असंभव है। अर्जेन्टीना के खिलाड़ी भारत में काफी लोकप्रिय हैं। आज फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो ने जर्सी भेंट की। इसके लिए उनका धन्यवाद। गुरुवार को यहां ‘शांति के लिए योग’ कार्यव्रच्च्म के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विस्तार से बताया था कि कैसे दोनों देशों को फुटबाल ने जोड़ा है। मोदी ने कहा कि अगर अर्जेन्टीना की रुचि भारत के दर्शनशास्त्र, कला, संगीत और नृत्य में है तो फिर भारत में अर्जेन्टीना के फुटबाल सितारों के लाखों चाहने वाले हैं। मैराडोना को वहां घरों सभी लोग जानते हैं। फीफा फुटबाल की वैश्विक संचालन संस्था है।