सूरत, 15 दिसंबर: कर्नाटक ने यहां शनिवार को गुजरात के साथ खेल जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मुकाबले में 132 रनों की बढ़त बना ली है। गुजरात द्वारा पहली पारी में बनाए गए 216 रनों के जवाब में मेहमान टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में सात विकेट के नुकसान पर 348 रन बना लिए हैं।
कर्नाटक की ओर से श्रेयस गोपाल ने 93रनों को अहम योगदान दिया। मेजबान टीम के लिए अर्जान नागवासवाला ने तीन और अक्षर पटेल एवं पीयूष चावला ने दो-दो विकेट लिए।
ग्रुप-ए के अन्य मुकाबले में बड़ौदा ने अपनी पहली पारी में मुंबई को कड़ा जवाब दिया। मुंबई में खेले जा रहे इस मुकाबले की अपनी पहली पारी में मेजबान टीम ने 465 रन बनाए जिसके जवाब में दूसरे दिन शनिवार को बड़ौदा ने एक विकेट के नुकसान पर 244 रन बना लिए हैं।
मेहमान टीम की ओर से अदित्य वाघमोड़े (नाबाद 87) और विष्णु सोलंकी (नाबाद 128) क्रीज पर डटे हैं।
दिल्ली में विदर्भ और रेलवे के बीच खेले जा रहे ग्रुप-ए के मैच में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक रेलवे ने अपनी पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 170 बनाए। इससे पहले, विदर्भ की टीम शनिवार को अपनी पहली पारी में 331 रनों पर ऑल आउट हो गई।
रेलवे की ओर से सलामी बल्लेबाज प्रथम सिंह 84 रन बनाकर नाबाद हैं। अदित्य सरवते और अक्षय वाखरे ने विदर्भ के लिए एक-एक विकेट चटकाया।
सौराष्ट्र और महाराष्ट्र के बीच नासिक में खेले जा रहे ग्रुप-ए के एक अन्य मैच में मेहमान टीम की स्थिति मजबूत है। शनिवार को दूसरे दिन सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी 398 रन बनाए जिसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 86 रन है। महाराष्ट्र की ओर से केदार जाधव 38 रन बनाकर नाबाद हैं।
इससे पहले, सौराष्ट्र के लिए पहली पारी में सबसे अधिक रन विश्वराज जडेजा (97) ने बनाए। उनके अलावा, सलामी बल्लेबाज स्नेल पटेल ने 84 और हार्विक देसाई ने 55 रनों का अहम योगदान दिया।
महाराष्ट्र की ओर से अनुपम संकलेचा ने छह और समद फल्लाह ने तीन विकेट लिए। अक्षय पाल्कर को एक विकेट मिला।
The post रणजी ट्रॉफी : कर्नाटक ने गुजरात पर बनाई बढ़त appeared first on SportzWiki Hindi.