Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी और सचिन जैसे खिलाड़ियों को नहीं बल्कि इस दिग्गज भारतीय को अपना आदर्श मानते हैं वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती को आईपीएल 2019 की नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 8 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीद लिया था. आपको बता दे, कि वरुण चक्रवर्ती अनकैप्ड खिलाड़ी है, इसलिए उनको मिली रकम से हर किसी को काफी हैरानी हुई है. उन्हें उनके बेस प्राइज से 42 गुना कीमत में खरीदा गया है.

तमिलनाडु प्रीमियर लीग और विजय हजारे में दिखा चुके है अपनी गेंदबाजी का जलवा 

वरुण एक मिस्ट्री स्पिनर है. वह तमिलनाडु प्रीमियर लीग और विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी शानदार गेंदबाजी का जलवा दिखा चुके है. तमिलनाडू प्रीमियर लीग में उन्होंने मात्र 4.7 के साथ गेंदबाजी करते हुए सभी को हैरान कर दिया था.

वहीं इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी के मात्र 9 मैचों में 22 विकेट लेकर सभी का दिल जीत लिया था. वह हाल ही में संपन्न हुई विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे.

कुंबले को मानते है अपना आदर्श 

टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए गये अपने एक बयान में वरुण चक्रवर्ती ने भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले को अपना आदर्श बताते हुए कहा, “मैं अनिल जी का अनुसरण करता हूं. मैं उनकी पुरानी वीडियोज देखता हूं और उसी के हिसाब से गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं. 

अनिल कुंबले हमेशा अपनी लाइन और लेंथ को अच्छे से नियंत्रण करते थे. उन्होंने अपने लम्बे क्रिकेट करियर में हर किसी बल्लेबाज को आश्चर्यचकित किया है. मैं उनके वीडियोज को काफी करीब से देखता हूं और उनके वीडियोज से मैंने बहुत कुछ सिखा है.”

उम्मीद है आईपीएल में कुंबले से होगी मुलाक़ात 

टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए गये अपने एक बयान में वरुण चक्रवर्ती ने कहा, ”मैं अनिल कुंबले जी से कभी नहीं मिला हूं, लेकिन मुझे उम्मीद है, आईपीएल में उस दिग्गज से मेरी मुलाकात जरुर होगी. मैं उनसे मिलने को लेकर काफी उत्साहित हूं.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post धोनी और सचिन जैसे खिलाड़ियों को नहीं बल्कि इस दिग्गज भारतीय को अपना आदर्श मानते हैं वरुण चक्रवर्ती appeared first on SportzWiki Hindi.