Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जैफ थॉमसन की याद दिलाते हैं जसप्रीत बुमराह: डेनिस लिली

मौजूदा समय में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। जहां टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त चल रही हैं। बता दें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के दो टेस्ट मैच संपन्न हो चुके हैं।

जिसमे ये दोनों टीमें एक एक की बराबरी पर चल रही हैं। बता दे इन टेस्ट मैचों के दौरान टीम इंडिया के बल्लेबाजों से ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन टीम के गेंदबाजों ने दिया था। जिसके बाद से ही टीम के गेंदबाजों की तारीफें हो रही हैं।

अब इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेनिस लिली ने भारतीय गेंदबाज बुमराह की जमकर तारीफ़ की हैं। उन्होंने बुमराह की तारीफ़ में कहा हैं कि, “टीम इंडिया का ये गेंदबाज आमतौर पर की जाने वाली तेज गेंदबाजी के तरीकों से अलग है। “

बुमराह रोचक गेंदबाज हैं


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेनिस लिली ने बातचीत के दौरान कहा कि , “मेरा मानना हैं कि बुमराह एक रोचक गेंदबाज हैं। बुमराह पिच पर काफी शॉर्ट रन अप के साथ आते हैं। बुमराह पहले तो चलते हैं लेकिन फिर शॉर्ट रन अप से गेंद फेंकते हैं।”

इतना ही नहीं उन्होंने आगे बात करते हुए इ भी कहा कि , “गेंदबाजी करते समय इस खिलाड़ी के हाथ बिल्कुल सीधे रहते हैं। बुमराह की गेंदबाजी को किसी भी किताब में नहीं सिखाया जा सकता। बुमराह की गेंदबाजी मुझे अपने समय के एक और गेंदबाज की याद दिलाते हैं, जो हम सभी से अलग था, वो हैं जैफ थॉमसन।”

वो थॉमसन की तरह तेज नहीं हैं


इस पूर्व खिलाड़ी ने आनंद बाजार पत्रिका को दिए साक्षात्कार में भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी बुमराह के लिए कहा कि , “हालांकि वो ज्यादा तेज़ गेंदबाजी नहीं करते हैं। और वो थॉमसन की तरह तेज नहीं हैं। लेकिन मुझे ऐसा लगता हैं कि वो उनकी तरह थोड़ा बहुत मिलते जुलते हैं। इन दोनों ही गेंदबाजों का अपना अलग -अलग स्टाइल हैं। ये दोनों ही तेज गेंदबाजी की आम परिभाषा से हटकर खेलते हैं।”

बता दें बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो मैचों में सबसे ज्यादा 11 विकेट अपने नाम किये हैं।

भारत इस समय अच्छे गेंदबाज निकाल रहा है


दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान कोहली के चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरने को लेकर लिली ने कहा कि , “इस समय भारत के अच्छे गेंदबाज सामने आ रहे हैं। ये देखना बेहद दिलचस्प था। लेकिन इस समय महज तेज़ गेंदबाजों की बात नहीं हैं। लेकिन हां भारत इस समय अच्छे तेज गेंदबाज निकाल रहा है।”

इतना ही नहीं पूर्व तेज़ गेंदबाज ने ये भी कहा कि , “भारत इस समय तेज़ गेंदबाजी के मामले में शानदार हो गया हैं। भारत को अगर अब चार बेहतरीन गेंदबाज चुनने हो तो वो आसानी के साथ चुन सकता हैं। मैंने जितना भी इन गेंदबाजों को देखा हैं उसमे पाया हैं कि वो काफी अच्छे टेस्ट गेंदबाज हैं। पहले दो मैचों में उन्होंने जो गेंदबाजी की वो शानदार थी।”

The post जैफ थॉमसन की याद दिलाते हैं जसप्रीत बुमराह: डेनिस लिली appeared first on SportzWiki Hindi.