Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर के बाद रणजी के सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया सन्यास की घोषणा

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के संन्यास की घोषणा करने के एक दिन बाद ही घरेलू मैच के दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास की घोषणा कर दी है। सौराष्ट्र टीम के कप्तान जयदेव शाह ने क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। 6 दिसम्बर से राजकोट में कर्नाटक के खिलाफ अपना अंतिम मैच खेलेंगे। वह पूर्व खिलाड़ी और बीसीसीआई सेक्रेटरी रन चुके निरंजन शाह के बेटे भी हैं।

शाह के नाम कई बड़े रिकॉर्ड

जयदेव शाह ने भले ही भारत के लिए अन्तरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला लेकिन घरेलू मैचों में उनके नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है। शाह रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने सौराष्ट्र के लिए 111 रणजी ट्राफी मैचों में कप्तानी की है।

इसके बाद इस सूची में हरियाणा के कप्तान रह चुके रविंदर चढा का नाम आता है। उन्होंने 83 रणजी ट्रॉफी मैच में अपने टीम की कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में खेलने के बाद रविन्द्र जडेजा और चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ियों नी भारत के लिए भी मैच खेले।

बल्लेबाजी रिकॉर्ड कुछ खास नहीं

जयदेव शाह का बल्लेबाजी रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। अभी तक उन्होंने 119 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और इसमें 30 से भी कम की औसत से 5253 रन बनाये हैं। इन मैचों में 10 शतक भी शामिल है। बड़ोदरा के खिलाफ पिछले रणजी मैच में उन्होंने 165 रनों की पारी खेली थी।

लिस्ट ए मैचों की बात करें तो उन्होंने कुल 65 मैच ही खेले हैं। इन मैचों में करीब 20 की औसत से उनके बल्ले से 1277 रन निकले हैं। अक्तूबर में अपने अंतिम लिस्ट ए मैच में ओडिशा के खिलाफ वह खाता भी नहीं खोल पाए थे।

इंडिया ए की भी कर चुके हैं कप्तानी

जयदेव शाह इंडिया ए टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। 2008 में इंडिया ए इजराईल के दौरे पर गई थी और शाह उस टीम के कप्तान थे। उस दौरे में मुरली विजय, रिद्धिमान साहा, चेतेश्वर पुजारा और विनय कुमार जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

शाह आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात लायंस का हिस्सा रहे चुके हैं। हालाँकि, इसके बाद भी उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post गौतम गंभीर के बाद रणजी के सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया सन्यास की घोषणा appeared first on SportzWiki Hindi.