Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राशिद खान, मो. नबी और मुजीब उर रहमान के बाद अब अफगानिस्तान का खिलाड़ी हैं आईपीएल में धमाल मचाने के लिए तैयार

विश्व क्रिकेट की सबसे हाई प्रोफाइल टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के लिए नीलामी होने वाली है। इसमें अब कुछ ही दिन बचे हैं जिसमें अब होने वाली नीलामी में कई खिलाड़ियों को अपने चुने जाने की आस है। नीलामी में इस बार सबसे ज्यादा नजरें अफगानिस्तान के खिलाड़ियों पर भी रहेंगी।

अफगानिस्तान के खिलाड़ियों की आईपीएल में बढ़ी मांग

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पिछले दो साल से धीरे-धीरे आईपीएल में अपनी पेठ जमा रहे हैं जिसमें आज अफगानिस्तान की सनसनी राशिद खान और उनके पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने 2017 आईपीएल में जगह बनायी।

तो वहीं इसके बाद पिछले सीजन में एक और नई सनसनी मुजीब उर रहमान ने भी आईपीएल में जगह बनाने के साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया।

अफताब अहमद भी खेलना चाहते हैं आईपीएल

अफगानिस्तान की टीम जिस तरह से विश्व क्रिकेट के मानचित्र में अपना नाम आम से खास कर रही है उसके बाद तो उनके और भी खिलाड़ियों की संभावना इस बार की नीलामी में उतरने की है।

इसमें अब उनके तेज गेंदबाज अफताब आलम का भी सपना है कि उन्हें आईपीएल नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी के द्वारा चुना जाएगा। आईपीएल को लेकर अफताब आलम ने कहा कि “राशिद और नबी का आईपीएल में चयन हुआ। दोनों ही हमारे देश से भाग्यशाली हैं हमारे देश के लोग भी खुश हैं क्योंकि आईपीएल अच्छा है। मुझे भी उम्मीद है कि एक दिन आएगा जब मैं भी आईपीएल खेलूंगा और अपनी क्षमताओं को दुनिया में दिखाउंगा।”

क्रिस गेल और कई बड़े खिलाड़ियों के साथ खेला- अफताब

क्रिस गेल के साथ टी-20 लीग में खेल चुके अफताब ने आगे कहा कि “अफगानिस्तान प्रीमियर लीग अफगान के लोगों के लिए बेस्ट है। भविष्य में खिलाड़ियों के लिए और मेरे लिए भी अच्छा है। “

“मैं इसमें क्रिस गेल, कोलिन मुनरो, रवि बोपारा, रेयान डेन डॉश्चेट , बेन लाफलिन और कई विश्व के कई अच्छे खिलाड़ियों के साथ खेला हूं। मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं और मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं।”

आफताब की खासीयत लगातार तेज रफ़्तार के साथ गेंदबाजी करना हैं और मौजूदा समय में वह अफगानिस्तान के सबसे शानदार गेंदबाजो में से एक भी हैं.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके

The post राशिद खान, मो. नबी और मुजीब उर रहमान के बाद अब अफगानिस्तान का खिलाड़ी हैं आईपीएल में धमाल मचाने के लिए तैयार appeared first on SportzWiki Hindi.