Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी, विराट या गांगुली नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी को देश का सर्वश्रेष्ठ कप्तान मानते हैं गौतम गंभीर

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम  गंभीर ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. अब यह खिलाड़ी हर मुद्दे पर अपनी खुल के राय रख रहा है. बता दें, भारतीय टीम का ये पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिकेट से रिटायर होने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. उन्होंने बहुत ही इमोशनल वीडियो के जरिए रिटायर होने  की घोषणा करी.

धोनी को नहीं बल्कि इस दिग्गज को बताया बेस्ट कप्तान 

” आईपीएल ने मुझे सिखाया एक बेहतर लीडर कैसे बनते हैं. मैंने कई कप्तानो के साथ खेला है, उनमे सबसे बेहतरीन कप्तान अनिल कुंबले हैं. वह सबसे बेहतर कप्तान थे जिसके साथ मैं खेला.” गंभीर ने आगे कहा, “कुंबले ज्यादा समय तक भारतीय टीम के कप्तान नहीं रहे. लेकिन वो अगर ज्यादा समय तक खेलते और भारत के कप्तान रहते तो वो टीम को एक अलग ही मुकाम पर ले जाते. वो मेरे रोल मॉडल हैं.”

गंभीर ने धोनी के लिए कही ये बात

गौतम गंभीर ने अब यह साफ किया है कि उनके टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ कोई भी विवाद नहीं है.इसके साथ ही फेयरवेल मैच को लेकर उन्होंने कहा- मुझे नहीं लगता कि किसी क्रिकेटर के लिए फेयरवेल मैच आयोजित किया जाना चाहिए.

आंध्र प्रदेश के खिलाफ रणजी मैच खेलने के बाद क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे

फिरोजशाह कोटला मैदान पर आंध्र प्रदेश के खिलाफ रणजी मैच खेलने के बाद क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे.गौतम गंभीर के संन्यास की घोषणा करने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि वह देश की राजनीति में सक्रीय भूमिका निभाएंगे और 2019 के आम चुनाव में दिल्ली के किसी सीट से कंटेस्ट करेंगे.

राजनीति में आने की उम्मीद

ऐसे कयास इसलिए भी लगाए जा रहे हैं क्योंकि गौतम गंभीर अक्सर ट्विटर पर संवेदनशील राजनीतिक मामलों में अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं.जिससे पता चलता है कि राजनीति में उनकी गहरी दिलचस्पी है. जब गौतम गंभीर से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मौका मिलेगा तो वह राजनीति में उतरकर देश और आवाम की सेवा जरूर करना चाहेंगे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post धोनी, विराट या गांगुली नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी को देश का सर्वश्रेष्ठ कप्तान मानते हैं गौतम गंभीर appeared first on SportzWiki Hindi.