Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इमर्जिंग एशिया कप: पाकिस्तान को मात देकर भारतीय टीम ने फाइनल में बनाई जगह, देखें पूरा स्कोरकार्ड

भारत की टीम इमर्जिंग एशिया कप 2018 के फाइनल मुकाबले में पहुँच चुकी है। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गये सेमीफाइनल मुकाबले को टीम ने आसानी से 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। इससे पहले भारत सभी लीग मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में भारतीय टीम बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगी।

भारतीय गेंदबाजी के सामने नहीं टिक पाई पाक

भारतीय अंडर-23 टीम के कप्तान जयंत यादव ने टॉस जीतकर पहले  गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गये। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आये हुसैन तलात भी खाता नहीं खोल पाए। मध्यक्रम में कप्तान मोहम्मद रिजवान  ने 67 और सूद शकील ने 62 रन बनाकर टीम को मुसीबत से निकलने की कोशिश की।

नीचे के 5 बल्लेबाजों को कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया और पूरी पाकिस्तान की टीम 45 वें ओवर में 172 रनों पर पवेलियन लौट गयी। भारत के लिए लेग स्पिनर मयंक मारकंडे ने सबसे ज्यादा 4 बल्लेबाजों को आउट किया। उनके अलावा जयंत यादव और अंकित राजपूत को 2-2 जबकि  अतीत शेठ और शम्स मुलानी को 1-1 विकेट मिला।

आसानी से हासिल किया लक्ष्य

 

173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी कुछ बेहतर नहीं रही। टीम ने ऊपर के तीन बल्लेबाज सिर्फ 52 रनों पर खो दिए। इसमें ऋतुराज गायकवाड़, अंकुश बैंस और शम्स मुलानी का विकेट शामिल था। इसके बाद दिल्ली के दो युवा बल्लेबाज हिम्मत सिंह और नितीश राणा ने शानदार साझेदारी बनाकर टीम को 28वें ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

नितीश राणा ने 60 गेंद पर 60 रनों की पारी खेली वहीं हिम्मत सिंह ने 58 गेंद पर 59 रन बनाये। पाकिस्तान टीम की हर गेंदबाज की जमकर धुनाई हुई। उनके 4 प्रमुख गेंदबाजों ने 6 से ज्यादा की इकॉनमी से रन दिए। खुशदिल शाह, मोहम्मद मूसा और आशिक अली को एक-एक विकेट मिला। पिछले साल हुए इस टूर्नामेंट में भारत सेमीफाइनल में भी नहीं पहुँच पाया था।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post इमर्जिंग एशिया कप: पाकिस्तान को मात देकर भारतीय टीम ने फाइनल में बनाई जगह, देखें पूरा स्कोरकार्ड appeared first on SportzWiki Hindi.