भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन मध्यक्रम के बल्लेबाज रहे युवराज सिंह काफी समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 2017 की शुरुआत में कटक में खेली गई 150 रनों की पारी के अलावा उनका बल्ला खामोश ही रहा है। वह एक साल से ज्यादा समय से भारतीय टीम से भी बाहर हैं। इसके अलावा आईपीएल में भी उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा।
नीलामी में मुंबई इंडियंस ने खरीदा

आईपीएल 2018 की नीलामी में युवराज सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब ने बेस प्राइस पर खरीदा था। अब इस बार उन्हें मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस पर खरीदा है। पिछले साल खेले 8 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 65 रन निकले थे।
इस साल भी नीलामी के पहले राउंड में उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। इसके बाद लगा कि टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज इस साल बिके ही न लेकिन दूसरे राउंडर में उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ लिया।
अनसोल्ड होने पर नहीं हुआ आश्चर्य

युवराज सिंह एक समय दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर माने जाते थे। आईपीएल नीलामी में अब तक की सबसे बड़ी रकम भी उन्हें ही मिली है। इसके बाद भी पहले राउंडर में अनसोल्ड होने के बाद उन्हें ज्यादा आश्चर्य नहीं हुआ। मुंबई मिरर से बात करते हुए उन्होंने कहा
“इस तरह की कोई निराशा नहीं थी, क्योंकि मुझे पता था कि पहले राउंडर में मैं नहीं बिकुंगा। कारण स्पष्ट है, जब आप एक आईपीएल टीम तैयार करते हैं, तो युवाओं को देख रहे होते हैं। मैं अपने करियर के उस दौर में हूं जहां इसे अंतिम माना जा सकता है। इसके बाद भी मुझे आशा थी कि दूसरे राउंडर में कोई टीम जरुर खरीद लेगी।”
पिछले सीजन के बारे में दिया बयान

युवराज सिंह का किंग्स इलेवन पंजाब के साथ पिछला सीजन काफी खराब रहा था। इसके बाद उन्हें रिलीज भी कर दिया गया। इसके बारे में उन्होंने कहा
“पिछला सीजन जरुर खराब रहा था, लेकिन मुझे 4-5 मैचों में अलग- अलग स्थान पर खेलने का मौका मिला। मुझे बल्लेबाजी करने की एक स्थिर जगह नहीं दी गई थी। इस साल मैं मिले मौकों का फायदा उठाने के लिए तैयार हूँ।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद युवराज सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब पर साधा निशाना appeared first on SportzWiki Hindi.