भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम की हालत खस्ता लग रही है. ऑस्ट्रेलिया से मिले 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को शुरूआती झटके लगे हैं. 15 रन तक टीम के दो बल्लेबाज ड्रेसिंग रूम में पहुँच गए हैं. के एल राहुल ने अपना खराब फॉर्म यहाँ भी जारी रखा है.
के एल राहुल का फ्लॉप शो जारी

दूसरी पारी में भी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और शून्य के स्कोर पर केएल राहुल (0) को मिशेल स्टार्क ने बोल्ड कर टीम इंडिया को पहला झटका दे दिया. 13 रन के स्कोर पर हेजलवुड ने चेतेश्वर पुजारा को विकेट के पीछे कप्तान टिम पेन के हाथों कैच आउट करा दिया. के एल राहुल ने यहाँ भी सबको निराश किया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली चार पारियों में वो एक अर्धशतक भी नहीं बना पाएं हैं.
यहाँ देखें वीडियो
Kl rahul wicket#AUSvIND pic.twitter.com/0YvqSchDTH
— ye cricket hai (@cricket_ye) December 17, 2018
आपको बता दें कि मिचेल स्टार्क ने केएल राहुल को मुर्ख बनाकर क्लिन बोल्ड किया. केएल राहुल समझ ही नहीं पाए कि वो कैसे बोल्ड हो गए.हुआ ये कि केएल राहुल ने अपने ऑफ स्टंप को कवर करके गेंद को खेलने का प्रयास नहीं किया लेकिन मिचेल स्टार्क की गेंद बाहर जाने के बजाय अंदर आई और केएल राहुल की स्टंप ले उड़ी.बोल्ड आउट होने के बाद कुछ देर तक केएल राहुल सोचते रह गए कि आखिर उनके साथ ऐसा ऐसा हो गया.गौरतलब है कि पर्थ टेस्ट मैच की पहली पारी में भी केएल राहुल बोल्ड आउट हुए थे.
शमी ने की बेहतरीन गेंदबाजी

यह शमी के करियर की बेस्ट गेंदबाजी थी. शमी ने चौथी बार अपने करियर में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. उनके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 39 रन पर तीन विकेट और ईशांत शर्मा ने 45 रन पर एक विकेट झटके. चौथे दिन दूसरे सत्र में शमी की घातक गेंदबाजी के सामने टीम 53 रन ही जोड़ पाई.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वीडियो: के एल राहुल का फ्लॉप शो जारी, दोनों पारियों में बोल्ड होकर बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.